
लखनऊ. Lucknow University प्रशासन ने सत्र 2021-22 में अध्ययनरत, नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं (प्रतीक्षारत छात्र-छात्राएं प्रवेश के बाद) के लिए स्कॉलरशिप भरने और जमा करने की अंतिम तिथि घोषित कर दी है। Lucknow University प्रशासन ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर तक करना अनिवार्य है।
आनलाइन आवेदन करने के बाद सभी संलग्न को सहित संबंधित विभागाध्यक्ष संकाय अध्यक्ष से अभिप्रमाणित करवाकर आवेदन फार्म के प्रिंट आउट की एक प्रति Lucknow University के सीपीएमटी भवन में छात्रवृत्ति छात्रवृत्ति अनुभाग के काउंटर पर 25 अक्टूबर 21 तक विलंब तम जमा किया जाना अनिवार्य है।
विवि प्रशासन ने प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तिथि के बाद छात्र-छात्राएं स्वयं जिम्मेदार होंगे।
Lucknow University के रजिस्ट्रार डॉ विनोद कुमार सिंह की ओर से इस आशय के निर्देश जारी किए गए हैँ। निर्देश में कहा गया है कि पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के जिन छात्र-छात्राओं के माता-पिता या अभिभावक की समस्त स्रोतों से सकल वार्षिक आय रुपय दो लाख तक है, इसी प्रकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के ऐसे सभी छात्र-छात्राएं जिनके माता-पिता अभिभावक की समस्त स्रोतों से सकल वार्षिक आय ढाई लाख रुपए तक है, उनको प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु वेबसाइट http;//scholarship.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन 21 अक्टूबर तक करना अनिवार्य है।
आनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी प्रतियां विभागाध्यक्ष व डीन से प्रमाणित करा कर Lucknow University के सीपीएमटी भवन के छात्रवृत्ति अनुभाग के काउंटर पर 25 अक्टूबर 21 तक विलंबतम जमा करना है।
