

- एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. दीपक गुप्ता एवं डॉ. खुशबू वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ डॉ. खुशबू वर्मा ने दिलाई।
- यह कार्यक्रम विश्वकर्मा ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन डॉ. दीपक गुप्ता द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
लखनऊ, 27 अगस्त , लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 27 अगस्त 2025 को “नशा मुक्त भारत अभियान – एक युद्ध नशे के विरुद्ध” विषयक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. मनुका खन्ना के संरक्षण एवं प्रो. ए. के. सिंह, अधिष्ठाता, अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय के सह-संरक्षण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर. एल. राजवंशी, राज्य मद्य निषेध अधिकारी, उत्तर प्रदेश तथा विशिष्ट अतिथि श्री जलत मिश्रा, पूर्व क्षेत्रीय मद्य निषेध अधिकारी (VRS) एवं वर्तमान सलाहकार, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट (SIRD), लखनऊ रहे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. दीपक गुप्ता एवं डॉ. खुशबू वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ डॉ. खुशबू वर्मा ने दिलाई। कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में सरकारी विभाग द्वारा एक प्रभावशाली कठपुतली नाटक एवं FOET छात्रों द्वारा एक सशक्त नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया।

इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया:
•प्रथम पुरस्कार: पूजा गोंड (B.Tech – CSE), अंजलि (B.Tech – CE)
•द्वितीय पुरस्कार: शुभ साहू (B.Tech – CSE), दीपक कुमार (B.Tech – CSE), समीक्षा (BCA)
•तृतीय पुरस्कार: आशीष प्रजापति (BCA), अमीषा (BCA)
यह कार्यक्रम विश्वकर्मा ऑडिटोरियम में प्रातः 11 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन डॉ. दीपक गुप्ता द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।
