
- समय समय पर विश्वविद्यालय की और से दिए जाने वाले आदेशों की जानकारी लेते रहे ताकि प्रवेश सम्बन्धी प्रक्रिया से आप त्वरित अवगत हो सकें .
लखनऊ , 21 अप्रैल 2025, campussamachar.com, नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है . विभिन्न विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है या जल्द शुरू होने वाली है . पूरे प्रदेश में पहले सभी राज्य विश्वविद्यालय के लिए एक संयुक्त प्रक्रिया अपनाई जाने की बात चल रही थी , लेकिन अब प्रत्येक विश्वविद्यालय को अपने-अपने स्तर से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी हालांकि इसके लिए राज्य सरकार की ओर से जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं .
इसी क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय ने भी विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षिक सत्र 2025 – 26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है . इसके लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले पंजीकरण करना होगा. साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करा दी गई है ताकि प्रवेश लेने से पहले विद्यार्थी अच्छी प्रकार से विश्वविद्यालय के नियमों पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया के बाबत जरूरी जानकारियां साझा कर सके.
लखनऊ विश्विद्यालय की केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत समर्थ पोर्टल के माध्यम से सत्र 2025 – 26 के पंजीकरण( LURN) एवं स्नातक पाठ्यक्रमों (UG PROGAMMES) के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फार्म ( Online Admission Application Form) का प्रारम्भ दिनांक 17 अप्रैल को कर दिया गया है. लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध/ सहयुक्त महाविद्यालयों में जिन विद्यार्थियों को किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना है वे निम्न प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीकरण( LURN) करा लें| पंजीकरण शुल्क पूर्व की भांति रुपये 100/- है |
1. लखनऊ विश्विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं |
2. वेबसाइट के POP UP अथवा Admission पेज के दिए हुए लिंक LURNS पर क्लिक करें https://lkounivadm.samarth.edu.in
3. रजिस्ट्रेशन के पेज पर दाहिने अंकित New Registration पर क्लिक करके अपना login ID बनाएं | बनाए गए login ID को नोट करके रखें | इसके लिए अभ्यर्थी अपना एक वैध email ID पहले से अनिवार्य रूप से बना कर रखें क्योंकि OTP उसी ईमेल पर भेजा जाएगा जिसको दर्ज करके ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी |
4. रजिस्ट्रेशन अर्थात लॉगिन ID बनाने के बाद दोबारा उसी पेज के दाहिने अंकित Login पर क्लिक करके अपना पूर्ण विवरण ( नाम , पिता का नाम , माता का नाम इत्यादि सूचनाएं ) अंकित करके अपनी PROFILE पूर्ण करें |
5. PROFILE पूर्ण करने के उपरांत Rs 100/- का भुगतान दिए हुए payment gateway के माध्यम से करें | भुगतान के प्रक्रिया पूर्ण होते ही अभ्यर्थी का पंजीकरण( LURN) generate हो जाएगा | जिसे अभ्यर्थी नोट कर लें |
6. अभ्यर्थी अपने पंजीकरण( LURN) का प्रिंट Print Form पर क्लिक करके कभी भी प्राप्त कर सकते है |
7. लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध/ सहयुक्त महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण( LURN) अनिवार्य है | अतः अभ्यर्थी इसका प्रिंट अवश्य रखें . समय समय पर विश्वविद्यालय की और से दिए जाने वाले आदेशों की जानकारी लेते रहे ताकि प्रवेश सम्बन्धी प्रक्रिया से आप त्वरित अवगत हो सकें .
