
लखनऊ. Lucknow University ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020-22 में शामिल हुए उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत प्रदान की है, जिन्हें कालेज आवंटन नहीं हुआ था या जिनका शुल्क दो बार कट गया था और वह शुल्क प्राप्त करने के लिए चक्कर काट रहे थे ऐसे व्यक्तियों को अभी तक शुल्क नहीं मिल पाया शुल्क वापस नहीं हो पाया था ।
स्थिति को देखते हुए Lucknow University प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाते हुए ऐसे सभी अभ्यर्थियों के शुल्क वापसी की प्रक्रिया शुरू कर दी हैा। इतना ही नहीं Lucknow University ने ऐसे पात्र अभ्यर्थियों के नामों की सूची की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है विश्वविद्यालय संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रोफेसर अमिता बाजपेई ने इस बाबत नोटिस भी जारी किया है।
इसमें कहा गया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2020-22 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों को कालेज का आवंटन नहीं हुआ था या शुल्क दो बार कट गया था अभ्यर्थियों को शुल्क उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में स्थानांतरित किया जा चुका है। कुछ अभ्यर्थियों के बैंक खाते अथवा आई एफ एस कोड में त्रुटि होने के कारण उनका शुल्क विश्वविद्यालय वापस आ गया है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रोफेसर अमिता बाजपेई ने जानकारी दी की पात्र अभ्यर्थियों की सूची Lucknow University. की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है ऐसे अभ्यर्थियों से अनुरोध किया जाता है कि अपना आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र की मूल एवं छायाप्रति के साथ एचडीएफसी बैंक विक्रांत खंड 3 गोमती नगर शाखा लखनऊ से अपना बैंक जॉब प्राप्त कर सकते हैं.
