
लखनऊ . उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री/ प्रवक्ता एवं संरक्षक डाँ.आर.पी.मिश्र के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष डा.आर.के त्रिवेदी की अध्यक्षता मे प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिनांक 16 जुलाई 2022 समय मध्यान्ह 12:00 बजे 17 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना आयोजित किया जा रहा है शिक्षक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ट मंडल लखनऊ के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसी के साथ जनपद स्तरीय समस्याओं का ज्ञापन सभी शिक्षाधिकारियों को सौंपा जाएगा। जनपद के सभी शिक्षक साथियों एवं शिक्षिका बहनों से अनुरोध है धरने में उपस्थित होकर अपनी एकता का परिचय दें और संगठन को मजबूत बनाएं
