
लखनऊ. कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति उत्तर प्रदेष के आवाहन पर 25 जुलाई, 2022 को जनवरी, 2022 से देय महगाई भत्ता की मांग को लेकर सरोजनी नायडू पार्क स्थित बी0एन0 सिंह की प्रतिमा पे सायं 04 बजे से 2 घण्टे धरना देकर धरना देकर जी0पी0 पार्क, हजरतगंज तक कैन्डल मार्च मे जनपद के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सम्मिलित होगे। यह निर्णय जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी की अध्यक्षता में क्वीन्स इण्टर कालेज में सम्पन्न बैठक में लिया गया।
संगठन के प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0पी0 मिश्र ने बताया कि जनवरी, 2022 से देय मंहगाई भत्ता/मंहगाई राहत की किश्त प्रदान करने में राज्य सरकार द्वारा हीला-हवाली किये जाने से प्रदेश के लाखों राज्य कर्मचारी शिक्षक एवं पेंषनर्स में निराशा एवं असंतोष व्याप्त हो रहा है। मंहगाई भत्ते मे केन्द्र से समानता 1967 से चली आ रही है। केन्द्र सरकार ने गत मार्च में ही अपने कर्मचारियां को देने का आदेष कर दिया है, जबकि राज्य सरकार 7 माह बीतने को है परन्तु इस पर अभी तक उदासीन है।
संगठन के प्रदेशीय मंत्री डा0 आरपी मिश्र ने बताया
संगठन के प्रदेशीय मंत्री डा0 आर0पी0 मिश्र, जिलाध्यक्ष डा0 आर0के0 त्रिवेदी एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया पूर्व में जनवरी से देय डी0ए0 मई तक तथा जुलाई से देय डी0ए0 नवम्बर तक मिल जाता था किन्तु इस बार जुलाई, 2022 से अगली डी0ए की किश्त भी देय हो गई है किन्तु अभी तक जनवरी से देय डी0ए0 की 3 प्रतिशत की किश्त का भुगतान सरकार द्वारा नही किया गया है जिससे शिक्षको एवं कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थिति थें
आज की बैठक में प्रमुख रूप से उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 आर0 पी0 मिश्र, जिलाध्यक्ष डा0 आर0 के0 त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला मंत्री महेश चन्द्र, आय व्यय निरीक्षक मीता श्रीवास्तव, संयोजक संघर्ष समिति इनायत उल्लाह खां, संरक्षण समिति के संयोजक इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष एस0के0एस0 राठौर, उपाध्यक्ष मंजू चौधरी, संयुक्त मंत्री विनीता श्रीवास्तव, आर0पी0 सिंह, वी0के0 पाल आदि उपस्थिति थें।
