
गोमती नगर विस्तार खरगापुर संगठन समन्वय एवं विकास महा समिति तथा पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन
लखनऊ. आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार खरगापुर संगठन समन्वय एवं विकास महा समिति तथा पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को कौशलपुरी कॉलोनी स्थित जागरण पार्क में सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में बच्चों द्वारा रंगारंग झांकियां प्रस्तुत की गई तथा प्रियंका शास्त्री द्वारा वंदे मातरम व अन्य गीतों की प्रस्तुति की गई।

कार्यक्रम में पंकज कार्यवाह पूरब भाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,लखनऊ ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के मुख्य संयोजक टी यस मनराल पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के अध्यक्ष गणेश चंद्र जोशी ,महा समिति के अध्यक्ष मनोज शर्मा, संयोजक हरिदत्त चौबे, महासचिव एचएन सिंह आदि ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी न्यायाधीश आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम में गोमती नगर महासमिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य एवं पर्वतीय महापरिषद लखनऊ के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस भव्य आयोजन में गणमान्य नागरिकों में रामरिख सिंह, रमेश उपाध्याय ,गजेंद्र प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

