
लखनऊ. ज्येष्ठ के तीसरे बड़े मंगल के सुअवसर पर मुख्य अतिथि विभा मिश्रा, उप-शिक्षा निदेशक, लखनऊ मण्डल ने बजरंगबली की प्रतिमा पर प्रातः 10.30 बजे माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर जल प्याऊ शिविर का शुभारम्भ किया। जल प्याऊ शिविर का आयोजन उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड, जनपद लखनऊ द्वारा संस्था के सम्पर्क कार्यालय उदयाचल (क्वीन्स कालेज कैम्पस), वालाकदर रोड पर किया गया।
जिला सचिच इन्द्र प्रकाष श्रीवास्तव ने बताया कि इसके पश्चात मुख्य अतिथि विभा मिश्रा एवं उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र ( Dr RP Mishra) ने वहॉ से जाने वाले राहगीरो को बूंदी एवं ठन्ढा जल वितरण की शुरूआत की और उसके बाद पश्चात जिला संस्था के पदाधिकारियों एवं स्काउट्स और गाइड्स ने राहगीरों को बूंदी और ठन्डा जल वितरित किया।
इस अवसर पर उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, मुख्य अतिथि विभा मिश्रा, उप-शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल, जिला संस्था की उपाध्यक्ष एवं हनुमान प्रसाद रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रबंधक लक्ष्मी रस्तोगी, जिला कमिश्नर (स्काउट) एस0डी0 यादव, जिला कमिश्नर (गाइड) संगीता अग्रवाल, जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, सहायक सचिव विश्वजीत सिंह, सहायक सचिव डा0 महेन्द्र कुमार तिवारी, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) मधु हंसपाल, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) अनुराग मिश्र, उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा0 आर0 के0 त्रिवेदी, जिला मंत्री महेश चन्द्र, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, क्वीस कालेज के प्रधानाचार्य एवं जिला जिला सहायक कमिश्नर (स्काउट) मनोज कुमार, राष्ट्रपिता इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 राधा मोहन मिश्र, राजकीय जुबली इण्टर कालेज के स्काउट मास्टर सत्य शंकर मिश्र, इनायत उल्ला खां, डा0 पी0के0पन्त, आलोक पाठक, विनीत तिवारी, सुधा चतुर्वेदी, सुमन लता, मंजु चौधरी, आरती वर्मा, पियूष सक्सेना, नेहा सक्सेना, विनीता श्रीवास्तव, डा0 सध्या सिंह, मनोरमा इन्दू, अखिलेश त्रिपाठी, साधौ सिंह, सहित जिला संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
