
लखनऊ. उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड, लखनऊ द्वारा ज्येष्ठ के द्वितीय बडे मंगल के सुअवसर पर शशि भूषण बालिका इण्टर कालेज, लालकुआं गेट पर निःशुल्क जल प्याऊ शिविर आयोजित किया गया।
जिला सचिच इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आज शशि भूषण बालिका इण्टर कालेज, लालकुआं में जल प्याऊ शिविर का शुभारम्भ उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं जिला आयुक्त (गाइड) संगीता अग्रवाल ने हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। उसके पश्चात वहॉ से गुजाने वाले राहगीरो को बूंदी एवं रूहफजा का शर्बत तथा ठण्डा जल उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर उ0प्र0 भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, के साथ जिला कमिश्नर (गाइड) संगीता अग्रवाल, जिला सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव मीता श्रीवास्तव, जिला संगठन कमिश्नर (गाइड) मधु हंसपाल, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) अनुराग मिश्र, हेड क्वार्टर कमिश्नर (स्काउट) राजकीय जुबली इण्टर कालेज के सत्य शंकर मिश्र, ओपन यूनिट के इलियास अहमद एवं शशि भूषण बालिका इण्टर कालेज, लालकुआं विद्यालयो की समस्त शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय की गाइड्स उपस्थित थी।
