
–
लखनऊ, 2 अक्टूबर 2022. यदि आप प्राकृतिक वादियों के प्रेमी हैं तो आप के लिए एक ख़ास प्रदर्शनी का आयोजन शहर में किया जा रहा है। लखनऊ के निवासी चित्रकार राहुल राय के चित्रों की प्रदर्शनी शीर्षक ” द नेचर्स लैप ” दिनांक 3 अक्टूबर से एक महीने के लिए लखनऊ स्थित फ्लोरेसेंस आर्ट गैलरी में लगाई जा रही है।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर 2022 को सायं 5 बजे सविता अग्रवाल ( फाउंडिंग पार्टनर म्यूरलेज) के द्वारा किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना हैं।
क्यूरेटर भूपेंद्र कुमार अस्थाना ने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी 2 नवंबर तक कला प्रेमियों के अवलोकन हेतु लिए लगी रहेंगी। इस प्रदर्शनी में चित्रकार राहुल राय की लगभग 45 चित्रों को प्रदर्शित किया जा रहा है।
