
लखनऊ. कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच (उप्र) के प्रदेशव्यापी संघर्ष अभियान के अन्तर्गत पुरानी पेंशन की बहाली सहित मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन की मागों को पूरा कराने के लिए 28 अक्टूबर को बीएन सिंह की प्रतिमा (जिलाधिकारी आवास के सामने ) सरोजनी नायडू पार्क में प्रात: 11 बजे से आयोजित धरने में लखनऊ के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी सम्मिलित होगें।
संगठन के प्रदेशीय मंत्री एवं जिला संरक्षक डॉ.आरपी मिश्र के साथ जिलाध्यक्ष डॉ. आरके त्रिवेदी, प्रदेशीय मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष महेश चन्द्र, आय-व्यय निरीक्षक विश्वजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष मीता श्रीवास्तव ने दो दिवसीय शिक्षक सम्र्पक अभियान में इण्डस्ट्रियल कालेज, सोहन लाल इंटर कॉलेज, सोहनलाल बालिका इण्टर कालेज, शशि भूषण गल्र्स इण्टर कालेज तथा गुरू नानक गल्र्स इण्टर कालेज, चारबाग का दौरा की शिक्षकों को सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी नीतियों तथा पुरानी पेंशन की बहाली आदि मांगों को लेकर 28 अक्टूबर, 2021 को सरोजनी नायडू पार्क में आयोजित धरने में सम्मिलित होकर शिक्षक एवं कर्मचारी एकता के मजबूत करने की अपील की।


शिक्षक नेताओं बताया कि इसी प्रकार धरने में प्रतिभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद में विभिन्न टीमों द्वारा शिक्षक सम्पर्क अभियान के अन्तगर्त जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सम्पर्क कर सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों और अपनी मागों को लेकर 28 अक्टूबर, 2021 को सरोजनी नायडू पार्क में आयोजित धरने में प्रतिभागिता की अपील की गई। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.आरके त्रिवेदी और जिला मंत्री अरुण कुमार अवस्थी ने यह जानकारी दी।

