
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पेड़ वाले बाबा के नाम से चर्चित पर्यावरणविद और प्रकृति प्रेमी शिक्षक शैलेंद्र शुक्ल के सहयोग से पौधे रोपे। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाचार्य, जेपी यादव, केपी रावत, अजय दीक्षित,सुरेश जयपाल, शोभित और प्रकाश आदि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की इस पहल की काफी सराहना हो रही है।
