

- प्रतिनिधि मण्डल में प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी के अलावा महामंत्री शिव शंकर सिंह,सह कोषाध्यक्ष एस.बी.मौर्य व उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी शामिल थे
लखनऊ,08 मई 2025 , campussamachar.com, रिटायर्ड माध्यमिक शिक्षकों/कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान कराने के लिए “रिटायर्ड शिक्षक,अधिकारी व कर्मचारी संगठन,उ.प्र.का एक चार सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल आज 08 मई 2025 , को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ.महेन्द्र देव जी से उनके कैम्प कार्यालय,पार्क रोड ,लखनऊ पर अपरान्ह 3:30 बजे मिला।
रिटायर्ड शिक्षक,अधिकारी व कर्मचारी संगठन,उ.प्र ने उन्हें दो पत्र दिए -पहला नोशनल इन्क्रीमेन्ट से सम्बंधित था व दूसरा कोरोना काल में ग्रेच्युटी -एरियर से सम्बंधित था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डाॅ.महेन्द्र देव ने दोनों विषयों पर गंभीरता से बात हुई।उन्होंने कहा कि इधर कोर्ट से इस सम्बंध में कुछ आदेश हुए हैं।उन्हें बताया गया कि शिक्षकों के सम्बंध में कोई आदेश नहीं हुए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

कोरोना काल में डी.ए.न मिलने के कारण शिक्षकों को ग्रेच्युटी का भुगतान कम हुआ है।राजकीय शिक्षकों को डी.ए. की राजाज्ञा हो चुकी है पर सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों/ कर्मचारियों की “राजाज्ञा “अभी तक निर्गत नहीं हुई है। उन्होंने शीघ्र राजाज्ञा जारी कराने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रान्तीय अध्यक्ष शिवा कान्त त्रिपाठी के अलावा महामंत्री शिव शंकर सिंह,सह कोषाध्यक्ष एस.बी.मौर्य व उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अवस्थी शामिल थे।
