
- उपाध्यक्ष पद पर अखिल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं रजिस्ट्रार पद पर प्रमोद कुमार त्रिपाठी निर्वाचित हुए ।
लखनऊ, 1 6 अप्रैल , campussamachar.com । उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल का चुनाव महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में स्वास्थ्य भवन लखनऊ में संपन्न हुआ। जिसमें चेयरमैन पद पर एक बार फिर संदीप बडोला भारी मतों से निर्वाचित हुए एवं उपाध्यक्ष पद पर अखिल सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए एवं रजिस्ट्रार पद पर प्रमोद कुमार त्रिपाठी निर्वाचित हुए ।
campussamachar.com, : इस मौके पर महानिदेशक डॉक्टर आर पी एस सुमन एवं डॉ रंजना खरे निदेशक पैरामेडिकल एवं कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वी पी मिश्र, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा, रोडवेज कर्मचारी संयुक परिषद् के महामंत्री गिरीश मिश्रा,डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा ,संगठन मंत्री रविंद्र सिंह राणा ,लखनऊ मंडल के मंडल अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ,शंकर पटेल, शैलेंद्र राय, काउंसिल के सदस्य श्याम नरेश दुबे ,अजीत मिश्रा, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के मुरादाबाद मंडल के मंडलीय सचिव हेमंत चौधरी, शैलेंद्र सिंह आदि ने निर्वाचित चेयरमैन एवं उपाध्यक्ष एवं रजिस्ट्रार को बधाई दी।
