

- प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
लखनऊ , 31 जनवरी , नगराम क्षेत्र के बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कुर्सी दौड़,रस्साकसी, कबड्डी,ऊंची कूद,शाटपुट,डिस्कस थ्रो,भाला फेंक,प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow news : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में वितुल कक्षा 06, रचित कनौजिया कक्षा 6b, तथा हिमांशु कक्षा 7 ने जूनियर बालक वर्ग की कुर्सी दौड़ में क्रमशः प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर बालिका वर्ग में रितु कक्षा 9a, शिवांशि कक्षा 12 तथा राधा कक्षा 9aने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया जूनियर बालिका वर्ग कुर्सी दौड़ मे शिवानी गोस्वामी 8a, महिमा धीमान 8a, लाची 7a क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।जूनियर बालक वर्ग रस्सा खीच मे भगत सिंह हाउस और सीनियर बालक वर्ग मे भी भगत सिंह हाउस ने बाजी मारी.

इसी प्रकार बालिका जूनियर वर्ग मे दुर्गावती हाउस ने तथा सीनियर बालिका वर्ग मे लक्ष्मी बाई हाउस ने बाजी मारी जिसकी इंचार्ज टीचर संजय अवस्थी थे दुर्गा दुर्गावती हाउस इंचार्ज श्रीमती प्रियंका हुडा देवी की श्रीकांत सरोजिनी हाउस के इंचार्ज श्रीमती लक्ष्मी भगत सिंह हाउस के इंचार्ज प्रदीप कुमार, आजाद हाउस के इंचार्ज आदेश कुमार, शिवाजी हाउस के इंचार्ज शिवाजी तथा पटेल हाउस के इंचार्ज सर्वेश कुमार थे। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता मे बालक वर्ग सीनियर मे पटेल हाउस विजयी रहा और गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग मे शुभम 12, आकाश 11b, मनीष कुमार 12c ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। तथा बालिका वर्ग मे आंशिका 10, सोनम 12, नेहा 9b नेक्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।*कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी शिक्षक अमित कुमार तथा व्यायाम शिक्षक रामकिशोर पंजीकरण राम अचल, ओंकार यादव, संजय सिंह के द्वारा किया गया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उद्घोषक का कार्य शिक्षक शम्भू दत्त एवं प्रेम कुमार ने किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) के सभी विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
