
- हिंदवी स्वराज दिवस समारोह लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आज 09 जून 2025 को अपराह्न 3.30 बजे आयोजित है।
लखनऊ, 09 जून,campussamachar.com, छत्रपति शिवाजी महाराज ( Chhatrapati Sambhaji Maharaj ) के साम्राज्योत्सव ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी के अवसर पर हिंदवी स्वराज दिवस समारोह लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में आज 09 जून 2025 को अपराह्न 3.30 बजे आयोजित है। समारोह में मुख्य अतिथि धर्मपाल जी प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा उत्तर प्रदेश, मुख्य वक्ता रवींद्र जोशी जी, अ.भा. संयोजक, कुटुम्ब प्रबोधन,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं विशिष्ठ अतिथि अवनीश अवस्थी जी, मुख्य सलाहकार, मुख्यमंत्री जी रहेंगे। राष्ट्रीय कवि वेदव्रत वाजपेई जी का काव्यपाठ होगा।
कार्यक्रम के संयोजक डाक्टर संजय शुक्ल महामंत्री लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद् और अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी लखनऊ विश्वविद्यालय में ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तदनुसार 09 जून 2025 को कर्मचारी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा परिषद द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज ( Chhatrapati Sambhaji Maharaj ) के साम्राज्योत्सव के अवसर पर हिन्दवी स्वराज्य दिवस समारोह का आयोजन किया जा रहा है . छत्रपति शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, पराक्रम, स्वाभिमान और त्याग का अनुपम उदाहरण है, जो युग युगांतर तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। इस आयोजन से लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्ययन अध्यापन करने वाले शिक्षकगण, छात्र/छात्राओं और कर्मचारी समुदाय में राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार होगा।
