
- निर्माण मजदूर यनियन का सम्मेलन 25 सदस्यीय नई कार्य समिति का चुनाव किया गया। राकेश कुमार वर्मा अध्यक्ष विकास स्वरूप महामंत्री व राम नरेश चौरसिया कोषाध्यक्ष चुने गये, 9 जुलाई आम हड़ताल के समर्थन में प्रस्ताव पारित।
- एक अन्य प्रस्ताव में बोर्ड के आन लाइन सर्वर को सुगम बनाने व पुराने सभी पंजीकृत मजदूरों का नवीनीकरण करने की मॉग की गई ।
लखनऊ, 18 जून, उत्तर प्रदेष भवन निर्माण मजदूर सभा सम्बद्ध सीटू का त्रि वार्षिक सम्मेलन जयहिन्द चबुतरा उदयगंज लखनऊ में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन का उदघाटन सीटू केप्रदेश कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार सिंह ने किया उन्होनें कहा कि राज्य व केन्द्र की सरकार मजदूर विरोधी नीतियों को आगे बढ़ा रही है। निर्माण मजदूरों के लिये बना उ0 प्र0 सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण व नवीनीकरण का कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है।
आम सभा में यूनियन के महामंत्री प्रेम नाथ राय ने तीन साल के काम की रिपोर्ट रखी। जिस पर प्रतिनिधियों ने अपनी राय रखी । संशोधनों को स्वीकार करने के बाद रिपोर्ट सर्व सम्मत से पास की गई। कोषाध्यक्ष राम नरेश चौरसिया ने आय व्यय की लेखा प्रस्तुत किया जिसे प्रतिनिधियों ने पास कर दिया।
सम्मेलन में 25 सदस्यीय नई कार्य समिति का चुनाव किया गया। जिसके अध्यक्ष राकेष कुमार वर्मा महामंत्री विकास स्वरूप व कोषाध्यक्ष राम नरेष चौरसिया चुने गये।
सम्मेलन ने प्रस्ताव पास कर 9 जुलाई 2025 की अखिल भारतीय आम हड़ताल का समर्थन किया। एक अन्य प्रस्ताव में बोर्ड के आन लाइन सर्वर को सुगम बनाने व पुराने सभी पंजीकृत मजदूरों का नवीनीकरण करने की मॉग की गई ।
Chhattisgarh का ये VIDEO जरुर देखें
