

लखनऊ, 11 जून , campussamachar.com, लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व0 मुनीर आलम के आकस्मिक निधन पर कुलपति कार्यालय के मंथन हाल में लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कर्मचारी परिषद के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियो के साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सहभागिता की।
कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष मुनीर आलम का आकस्मिक निधन 05 जून 2025 को हो गया था, जिसको लेकर पूरा कर्मचारी समुदाय आहत एवं शोक ग्रस्त है।
शोकसभा में कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राकेश यादव ने शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए मुनीर आलम द्वारा कर्मचारी हित में वर्ष 1993 से लेकर 2000 तक कर्मचारी हित में किए गए संघर्ष और उसके परिणाम स्वरूप हुए कर्मचारी हितों की रक्षा पर प्रकाश डाला। शोक सभा का संचालन महामंत्री संजय शुक्ला ने किया। अंत में कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा के शांति और उनके परिवार को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ऐसी ईश्वर से प्रार्थना की। यह जानकारी शिवानंद द्विवेदी संगठन मंत्री , लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद ने दी है .
