

- बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ
लखनऊ , 15 अक्टूबर 2025 , बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow ) में मिशन शक्ति 5.0… छात्राओं ने किया आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रतिभाग में छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान की भावना उत्पन्न करने हेतु मिशन शक्ति 5.0 पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उसी के अंतर्गत नोडल शिक्षिकाओं पूनम यादव और मंजुला यादव के निर्देशन में आज रेड ब्रिगेड संस्था के सहयोग से छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिससे छात्राएं अपने को पूरी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ समाज में स्थापित करें और आत्मसम्मान के साथ जियें और दूसरों का सहारा बनें। इस विकसित और नागर समाज में भी अनेक उदाहरण प्राप्त होते हैं जहाँ बालिकाएं अभद्रता और अपमान का शिकार होती हैं। ऐसे में पढ़ लिखकर वैचारिक और आर्थिक रूप से मजबूत होने और अपने व्यक्तित्व को अनुकरणीय बनाकर ही वे अपने घर तथा आस पड़ोस की बालिकाओं और महिलाओं में भी सुरक्षा की भावना को विकसित कर सकेंगी। यही विद्यालयों और बालिकाओं की सुरक्षा को समर्पित संस्थाओं का उद्देश्य होना चाहिए।

Balika Vidyalaya Inter College lucknow : बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0… छात्राओं ने किया आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रतिभागरेड ब्रिगेड संस्था की मास्टर ट्रेनर अनु और ट्रेनर शिखा का विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र ने विद्यालय में स्वागत किया। इसके पश्चात उनके द्वारा लगभग 80 छात्राओं को आत्मरक्षा का महत्त्व और उसकी विभिन्न तकनीकों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथा उनको स्वरक्षा के कई गुर भी सिखाए गए कि यदि वे किसी समय विकट स्थिति या कठिनाई में हों तो अपने आप को कैसे बचा सकें। मिशन शक्ति का उद्देश्य ही बालिकाओं में स्वावलंबन, आत्मविश्वास, सुरक्षा और आत्मसम्मान की भावना का विकास करना है।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बालिका विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow ) बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति 5.0… छात्राओं ने किया आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रतिभाग में छात्राओं के हित में निरंतर नयी नयी योजनाओं का क्रियान्वयन और अभ्यास कराये जाते हैं और इसके लिए प्रबंधन एवं प्रशासन द्वारा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराये जाते हैं ताकि बालिका विद्यालय ( Balika Vidyalaya Inter College lucknow ) में मिशन शक्ति 5.0… छात्राओं ने किया आत्मरक्षा प्रशिक्षण में प्रतिभाग से शिक्षित दीक्षित होने के पश्चात् छात्राएं समाज में सर उठाकर आगे बढ़ सकें।
