
- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC ) के चेयरमेन ही इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर्स एजुकेशन, बीएचयू के अध्यक्ष होते हैं।
बिलासपुर/ नई दिल्ली , 26 जून, campus samachar.com, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली ने इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर्स एजुकेशन, बीएचयू की गवर्निंग बॉडी का सदस्य नामित किया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 25 जून, 2025 को जारी पत्र के माध्यम से यूजीसी के अध्यक्ष द्वारा सदस्य नामित किया गया है।
कुलपति प्रो. चक्रवाल ( Professor Alok Kumar Chakrawal Vice Chancellor of Guru Ghasidas Vishwavidyalaya -Central University) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली द्वारा इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर्स एजुकेशन, बीएचयू की गवर्निंग बॉडी के सदस्य नामित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिए वे पूरी तैयार हैं। कुलपति प्रो. चक्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में शिक्षकों के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं तकनीकी उन्नयन के लिए विशेष प्रावधान किये गये हैं। इस केन्द्र के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उल्लेखित विभिन्न सृजनात्मक बिंदुओं का शिक्षकों के प्रशिक्षण में समायोजन किया जाएगा।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC ) के चेयरमेन ही इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर टीचर्स एजुकेशन, बीएचयू के अध्यक्ष होते हैं। यह अंतर विश्वविद्यालय केन्द्र का लक्ष्य नवीन ज्ञान सृजन के द्वारा शिक्षकों के ज्ञान के आयाम का विकास करने के साथ ही व्यावसायिक ज्ञान का विकास करना है। यह केन्द्र विकसित एवं विकासशील देशों में संपादित हो रही नीतियों तथा क्रियान्वयन पद्धतियों का सूचना कोष भी तैयार करता है। कुलपति प्रो. चक्रवाल का सदस्य के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल होगा।
सेजेस तिफरा बिलासपुर का ये VIDEO जरुर देखें
