

- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से बड़े भैया नारायण चंदेल जी से मिलकर पूरी करने हेतु बैठकर चर्चा करने का आश्वाशन दिया ।
- कार्यक्रम को शानदार और रंगारंग बनाने में छत्तीसगढ़ गायिका श्रीमती लक्ष्मी करियरे और मधुर संगीत गायक सूरज श्रीवास ने सरस्वती माता की वंदना एवं छत्तीसगढ़ महतारी सहित दाई ददा के मया गीत से किया था। स्वागत भाषण जिला संयोजक विश्वनाथ सिंह परिहार ने किया.
- उन्होंने युक्तियुक्तकरण में हो रही भर्राशाही और तानाशाही का भी जोरदार विरोध किया और युक्तियुक्तकरण सही और निष्पक्ष करने की मांग सरकार से किया.
रायपुर , 08 जून,campussamachar.com, जांजगीर चांपा जिला इकाई छ ग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पूरे प्रदेश के विभिन्न संगठन से प्रतिनिधित्व करने वाले प्रांताध्यक्ष सहित 114 संघ संगठन से सम्बद्ध कर्मचारी अधिकारी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह में जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में छ ग शासन के प्रतिनिधित्व करने वाले जन प्रतिनिधियों की आतिथ्य जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद लोकसभा जांजगीर चांपा, अध्यक्षता कर रहे नारायण चंदेल ने माना और कहा कि कर्मचारी अधिकारी सरकार के एक महत्वपूर्ण अंग है और उनके जायज सभी मांगों का समर्थन करना हमारी जिम्मेदारी है तथा पूर्ण करने हेतु छ ग शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से बड़े भैया नारायण चंदेल जी से मिलकर पूरी करने हेतु बैठकर चर्चा करने का आश्वाशन दिया ।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष छ ग शासन नारायण चंदेल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सम्मान समारोह देश की सेवा करने वाले सेना से सेवानिवृति प्राप्त सैनिकों को प्रणाम करते हुए कहा कि कारगिल युद्ध और ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाले पराक्रमी हमारे देश के सबसे बड़े धरोहर है और उनका सम्मान करना हमारे लिए फक्र और गौरव की बात है तथा उनको बार बार सलाम किया जाता है और सैल्यूट किया जाता है।सेवा निवृति प्राप्त शिक्षको के बारे में कहा कि शिक्षक कभी भी रिटायर्ड नहीं होते बल्कि अनुभव की खान से हीरो को तराशने की आवश्यकता होती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आती और जाती रहती है लेकिन कर्मचारी अधिकारी शासन के महत्वपूर्ण अंग होते है और सरकार बनाने में भी उनका योगदान जरूरी होता है अतः इनके जायज मांगी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता .
Janjgir Champa news : मोदी की गारंटी के बारे में उन्होंने कर्मचारी अधिकारी की मांग पर उन्होंने कहा कि देश के माननिया यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास है और वो पंच वर्ष के अंदर सभी जायज मांगी को जो मोदी की गारंटी योजना के तहत हैं उनको अवश्य पूरा करेंगे।उन्होंने पूर्व सरकार में अनुकम्पा नियुक्त की मांग पर आंदोलन कर रहे शिक्षको की विधवा बहनों के साथ आंदोलन में आर्थिक रूप से उनके आंदोलन को मजबूत करने हेतु भरपूर सहयोग किया था जिसके चलते छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही उनके लिए अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान किया गया।
उन्होंने देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के वर्किंग स्टाइल की भी तारीफ करते हुए कहा कि देश की आर्थिक और सामाजिक पहलुओं को महत्वपूर्ण मुद्दा मानते हुए देश को विकसित भारत घोषित करने का निर्णय भी लिया है।अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री महोदय से कर्मचारी अधिकारी की सभी जायज मांगों को पूर्ण करने हेतु चर्चा करने का आश्वाशन भी दिया। प्रदेश के सबसे बड़े फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक मान कमल वर्मा जी ने अपने प्रारंभिक उद्बोधन में कहा कि पहले सिर्फ 3 महत्वपूर्ण संगठन हुआ करते क्लास 4,क्लास 3 और राजपत्रित अधिकारी संगठन किंतु आज हमारे संगठन को कुछ लोग जात पात में बांट रहे है जो कि कर्मचारी अधिकारी के हित के लिए एक जहर के समान विष है जिसको है मजबूर होकर धीरे धीरे पी रहे है जिससे हमारी ताकत और शक्ति क्षीण होती जा रही है और हमको महंगाई भत्ता जैसे जायज संवैधानिक मांगो पर भी आंदोलन करना पड़ रहा है ।आज एक ही संवर्ग के और एक ही विभाग के कई संगठन बनाए जा रहे है इत्यादि इत्यादि।ये सभी प्रकार के संगठन हमको धीरे धीरे कमजोर करती जा रही है और जो संघ संगठन के पदाधिकारी लोग ट्रांसफर,प्रमोशन इत्यादि करवाने में लगे रहते है वो लोग कभी भी कर्मचारियों की हित नहीं कर सकते क्योंकि वो लोग हमारे साथ हमारे फेडरेशन से नहीं जुड़े है और हमारे साथ जायज मांग की समर्थन में सरकार का अगेंस्ट में नहीं खड़े हो सकते।
Janjgir Champa news today : उन्होंने पूर्व के तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार जिसने कोरोना काल में कर्मचारियों के वेतन कटौती करने का आदेश जारी कर दिया था जिसका विरोध किया गया और अंततः सरकार को झुकने पर फेडरेशन ने मजबूर कर दिया और कर्मचारियों के पक्ष में आदेश वापस लेना पड़ा। कमल वर्माजी ने केंद्र के समान लंबित महंगाई भत्ता,सातवें वेतन मान के तरह गृह भाड़ा भत्ता ,पुरानी पेंशन योजना बहाली इत्यादि का भी उल्लेख किया जिसमें फेडरेशन ने अपने दम पर प्राप्त किया था का भी उल्लेख किया।उन्होंने यह भी कहा कि भूपेश बघेल की सरकार कर्मचारी अधिकारी संगठन से उलझकर अपनी ही पैर पर कुल्हाड़ी मारकर आज सत्ता पक्ष से बाहर है और उन्होंने कह की मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारी अधिकारी की जायज मांगों को भी पूरी करनी ही होगी क्योंकि मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार मोदी की गारंटी योजना के तहत कर्मचारियों की जायज मांग पूरी कर रही है और वर्तमान छ ग की विष्णुदेव साय सरकार को भी पूरी करनी चाहिए।
Latest Janjgir Champa news : उन्होंने युक्तियुक्तकरण में हो रही भर्राशाही और तानाशाही का भी जोरदार विरोध किया और युक्तियुक्तकरण सही और निष्पक्ष करने की मांग सरकार से किया और महिलाओं को सौ किलोमीटर दूर भेजा जाने।का भी विरोध मंच के माध्यम से किया। इस प्रकार कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में आयोजित महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए हुए प्रांताध्यक्ष ने भी अपनी अपनी बात मच पर रखी। कार्यक्रम को शानदार और रंगारंग बनाने में छत्तीसगढ़ गायिका श्रीमती लक्ष्मी करियरे और मधुर संगीत गायक सूरज श्रीवास ने सरस्वती माता की वंदना एवं छत्तीसगढ़ महतारी सहित दाई ददा के मया गीत से किया था। स्वागत भाषण जिला संयोजक श्री विश्वनाथ सिंह परिहार जी ने किया तथा प्रतिवेदन जिला महासचिव अर्जुन सिंह क्षत्री ने किया।पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन भावना मसीह ने किया .
अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार प्रदर्शन जिला सह संयोजक डॉ व्ही. के. पैगवार जी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला जांजगीर चांपा के विभिन्न संगठन के जिला अध्यक्ष सुधीर सुखदेव धन्यकुमार पांडेय धर्मेंद्र यादव विकास सिंह विशाल वैभव डॉ राज जायसवाल टीके टंडन डॉ बलराम रोहिदास शरदकुमार राठौर नीलसागर यादव रामूलाल भैना एस एस नर्मदा फ़िरतराम किरण श्रीमती शांति थवाईत निधिलता जायसवाल प्रवीण राठौर भुवनेश्वर देवांगन टीकम थवाईत मदनलाल साहू संजय सिंह, शेख मुजीब ,राधेश्याम कंवर ,जगन्नाथ श्रीवास, रजनीकांत राठौर ,अनुभव तिवारी ,संजय राठौर ,शत्रुध्न राठौर, जितेंद्र राठौर ,विनोद गोपाल ,रामशरण सिंगसर्वा, महेश पाण्डेय ,आशीषराज पाटले, आलोक दुबे, बुद्धेश्वर लहरें , ओमप्रकाश राठौर ,योगेश चंद्रा, बलिराम देवांगन , मोहन यादव, पुष्पराज सिंह चंदेल सूर्यपाल सिंह मनोज यादव राजेंद्र जायसवाल हरीश गोपाल प्रभाती साहू संतोष सिंह बैस पवन चंदेल बृजपाल कुंभकार हीरालाल कर्स ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेस मीडिया को जानकारी कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला प्रवक्ता जयंत सिंह क्षत्रिय ने दिया । कार्यक्रम को सर्व प्रांताध्यक्ष जी आर चंद्रा, रोहित तिवारी, मनीष ठाकुर, एच सी राठौर, बी पी शर्मा, विकास यादव, डॉ इकबाल हुसैन, डॉ अमित मिरि जयंत सिंह रंजीत सिंह आर के थवाईत ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में के के थवाईत, अशोक राठौर, यू एस राठिया, डोलेश्वर यादव, अजय थवाईत, का योगदान रहा।
