
- जिला स्तरीय प्रतियोगिता जुलाई में कराने की सहमति बनी
- 11 वी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की समीक्षा हुई और योग मित्रों को जिम्मेदारी दी गई।
बिलासपुर , 22 जून ,campusamachar.com, योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन बिलासपुर की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर योग मित्रों ने बिलासपुर के 45 जगह पर योग कराया, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को यादगार बनाया सभी की समीक्षा की गई। और आने वाले समय जुलाई में जिला स्तरीय प्रतियोगिता कराने की सहमति बनी। और एसोसिएशन का विस्तार पर चर्चा की गई साथ ही साथ योगासन के टैलेंट को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजने के लिए जिम्मेदारी दी गई। जुलाई के प्रथम सप्ताह में जिला स्तरीय प्रतियोगिता चौकसे महाविद्यालय में आयोजित किया जायेगा।

बैठक में चौकसे महाविद्यालय के डायरेक्टर संध के अध्यक्ष आशीष जायसवाल, संरक्षक डा किरण पाल चावला, सचिव लक्ष्मी अनंत , डा शंकर यादव , जय कौशिक, डा आलोक शर्मा, डा शेख शाहिद, श्रीमती चावला, नरेंद्र कुमार निर्मलकर , नंद कुमार कर्ष, श्यामता कौशिक,सूरज साहू, सुभद्रा मेहता,मीना साहू, श्रृती सूर्यवंशी उपस्थित रहे, बैठक में डा किरण पाल चावला जी को जन्म दिन की बधाई देते हुए केक काटकर शुभकामनाएं दी गई।
सेजेस तिफरा स्कूल में योग का कार्यक्रम का VIDEO देखिये –
