

- शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि समर केम्प में नियमित आने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद आपने शासन के द्वारा चलायें गए समरकेम्प को सफल बनाया.
बिलासपुर , 01 जून, campus samachar.com, शा क पूर्व मा शाला सेमरताल और शा प्रा शाला सेमरताल में समर केम्प के समापन के अवसर पर संकुल प्राचार्य अनिल कुमार वर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार धीवर, संकुल समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी शा क पूर्व मा शाला सेमरताल के प्रधान पाठक शांति तिर्की प्रा शाला सेमरताल के शुभा पांडेय के उपस्थिति में समर केम्प का अंतिम दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके आलावा माता पिता से कैसे बात करना चाहिए, बच्चों का बड़ों से कैसे व्यवहार करना चाहिए इस पर प्रकाश डाला गया समान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रधान मंत्री, प्रदेश, विश्व प्रसिद्ध स्थल ,माह, नदी, शहर आदि के बारे में पूछा गया। उपरान्त पुरे सात दिन का प्रतिवेदन वर्तीका सूर्यवंशी कक्षा सातवीं ने किया, इसके बाद मुख्यातिथियो के द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। अंत में सभी समर केम्प में उपस्थित विद्यार्थियों को केला, मिठाई, दिया गया।

शैक्षिक समन्वयक ओमप्रकाश वर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि समर केम्प में नियमित आने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद आपने शासन के द्वारा चलायें गए समरकेम्प को सफल बनाया हम सब को कुछ न कुछ सिखने को मिला जो विद्यार्थी नहीं आए समझो वे पिछड़ गए समग्र शिक्षा का मुल उद्देश्य सर्वांगीण विकास है यदि हम नियमित स्कूल आयेंगे तो निश्चित रूप से सफलता मिलना तय है।

संकुल सेमरताल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को बहुत बहुत धन्यवाद जोकि आप सभी ने निर्देशानुसार समर केम्प को सफल बनाया।
देखें VIDEO
