

- आज के आयोजन में अखिलानँद सत्यनारायण पारासर, ललित हीरालाल गर्ग, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रमोद अवस्थी, सुरेंद्र दुबे, अखिलेश द्विवेदी, ईश्वर तिवारी, भूपेंद्र यादव, ए के स्वर्णकार, डी पी सक्सेना सहित बड़ी सँख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित हुए।
बिलासपुर , 25 जून,campusamachar.com, शुभमविहार मानस मंडली द्वारा घर घर मे हिंदू संस्कृति व संस्कार के प्रचार व प्रसार हेतु संगीतमय सुंदरकांड व हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हिंदुत्व के गुणों की जानकारी देते हुए 100% हिंदुओं के निरापद हिंदु राष्ट्र की अलख जगाई जा रही हैं। इसी कड़ी में 143 वां पाठ कंस्ट्रक्शन कालोनी के सुमुख गणेश मंदिर में किया गया।
पाठ के पश्चात उपस्थित धर्मनिष्ठ श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए ललित हीरालाल गर्ग ने बताया कि जिस तरह सुमुख गणेश जी के मंदिर में शिवजी, पार्वतीजी, कार्तिकेयजी, अय्यप्पाजी, राम लक्ष्मण जानकी जी, हनुमानजी, नवग्रह देवता गण, तिरुपति बालाजी, महालक्ष्मी देवी आदि विविध देवी-देवताओं का एक ही स्थल पर पूजित होना बहुदेववादी हिंदू संस्कृति की विशेषता हैं। जबकि एकेश्वरवादी व विस्तारवादी सेमेटिक धर्मो में ऐसी स्वत्रंता का अभाव हैं। इसका मुख्य कारण उनकी आस्था के केंद्रबिंदु का देश से बाहर होना है। अतः शुभमविहार मानस मंडली माँ भारती के वैभव को बनाये रखने हेतु प्रत्येक नागरिकों में हिंदुत्व की अलख जगाने हेतु कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने उपस्थित जनों को जाति भेदभाव मुक्त 100% हिंदुत्व के गुणों वाले निरापद हिंदु राष्ट्र हेतु संकल्प दिलवाया।
इस कार्यक्रम का video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/Tk5ygp8KPXc?feature=share
आज के आयोजन में अखिलानँद सत्यनारायण पारासर, ललित हीरालाल गर्ग, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रमोद अवस्थी, सुरेंद्र दुबे, अखिलेश द्विवेदी, ईश्वर तिवारी, भूपेंद्र यादव, ए के स्वर्णकार, डी पी सक्सेना सहित बड़ी सँख्या में जागरूक नागरिक उपस्थित हुए।
