
- समस्त पदाधिकारियो के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई लड़ते हुए मोहल्ले, नगर, प्रदेश में होने वाली प्रत्येक अवांछनीय घटनाओं पर संज्ञान लेकर जिला प्रशासन के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करवाने का निर्णय लिया गया।
बिलासपुर , 18 मई ,campus samachar.com, सनातन संस्कृति के प्रचार व प्रसार हेतु कटिबद्ध अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोशिएशन के आव्हान पर आज शिव मंदिर प्रांगण, शुभम् विहार कालोनी, बिलासपुर में चाय पर चर्चा पर ऑपरेशन सिंदुर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रत्येक कदम का समर्थन करते हुए आतंकवाद के खिलाफ बिगुल बजाने का आव्हान किया गया। उपस्थित सभी सनातनियों ने मिलजुल कर एक नया अध्याय लिखने व सुगठित एवं यशस्वी समाज के लिए तन मन धन से समर्पित रहने का संकल्प लिया।
अंत मे कालोनी की समस्याओं बिजली के नये ट्रांसफार्मर की स्थापना, चौंक चौराहों पर आवागमन सुविधाजनक करवाना, मंदिर प्रांगण के अंदर शराब खोरी निषेध का बोर्ड, सामुदायिक भवन में एक पुस्तकालय की स्थापना, सड़क की मरम्मत, पाटीदार भवन के सामने एकांक्षी मार्ग आदि समस्याओं का समाधान करवाने के लिए अंकुश सपोर्ट एंड वेलफेयर एसोशिएशन के अध्यक्ष अखिलानँद पांडेय, उपाध्यक्ष अक्षय सिंह, महामंत्री ललित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, रंजन सिंह, कृष्णा सोनी,अंजिता आदिले, लखनलाल शर्मा, एम एल बरसैंया, ईश्वर तिवारी, एस के दुबे, आर पी मिश्रा, संजय सिंह,छगनलाल यादव, रमेश कुमार पटेल, अखिलेश द्विवेदी, डी पी सक्सेना, विजय कुमार गुप्ता, शिवांश पाण्डेय, आर्या पाण्डेय, अनिल तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियो के नेतृत्व में एक लंबी लड़ाई लड़ते हुए मोहल्ले, नगर, प्रदेश में होने वाली प्रत्येक अवांछनीय घटनाओं पर संज्ञान लेकर जिला प्रशासन के सहयोग से त्वरित कार्यवाही करवाने का निर्णय लिया गया।
