

- भाषण प्रतियोगिता के संयोजक जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविन्द कुमार शर्मा, सह-संयोजक डॉ शैलजा सिंह एवं मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक मनीष मोदनवाल तथा सह-संयोजक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला रहे.
- दोनों प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया.
गोण्डा, 17 जनवरी, श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, गोण्डा ( shree Lal Bahadur Shastri Degree College Gonda ) में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के अंतर्गत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए भाषण एवं मंच संचालन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 16 जनवरी को किया गया। समारोह अधिकारी प्रो जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी भाषण एवं मंचीय प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता के संयोजक जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अरविन्द कुमार शर्मा, सह-संयोजक डॉ शैलजा सिंह एवं मंच संचालन कार्यक्रम के संयोजक मनीष मोदनवाल तथा सह-संयोजक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार शुक्ला रहे, जिनके कुशल निर्देशन एवं प्रभावी संयोजन से प्रतियोगिता का सफल आयोजन संभव हो सका। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, भाषण कौशल, वाक्-कौशल, नेतृत्व क्षमता एवं मंच संचालन से संबंधित व्यावहारिक अनुभव को विकसित करना था।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन डॉ मनीष शर्मा, डॉ संतोष श्रीवास्तव, शिशिर त्रिपाठी, इसी प्रकार मंच संचालन प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रोफेसर संदीप श्रीवास्तव, डॉ. विवेक प्रताप सिंह एवं डॉ. प्रीति गौर द्वारा निर्णायक के रूप में किया गया। निर्णायकों ने भाषण में विषय वस्तु, भाषा, प्रस्तुतीकरण एवं मंच संचालन की भाषा-शैली, समय प्रबंधन, आत्मविश्वास, विषय-वस्तु एवं प्रस्तुति कौशल के आधार पर निष्पक्ष निर्णय प्रदान किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के उपरांत भाषण में साक्षी तिवारी प्रथम, मिलिंद मिश्रा द्वितीय,संदीप तिवारी तृतीय एवं मंच संचालन में प्रिय शुक्ला ने उत्कृष्ट मंच संचालन करते हुए प्रथम स्थान, प्रशांत उपाध्याय ने द्वितीय तथा संदीप तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजयी प्रतिभागियों को उपस्थित अतिथियों एवं प्राध्यापकों द्वारा बधाई दी गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक वरिष्ठ एवं युवा प्राध्यापकगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. अमित कुमार शुक्ला, डॉ. योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, डॉ. अनुपमा श्रीवास्तव, सुमित कुमार तिवारी, सुजीत सिंह एवं शिवपूजन कश्यप सहित अन्य शिक्षकगण सम्मिलित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को व्यक्तित्व निर्माण हेतु अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया गया।
#BBAU #lucknow में प्रख्यात स्वदेशी चिन्तक कश्मीरी लाल जी का अद्भुत व्याख्यान | Swami Vivekanand Jayanti
Trneding Video जरुर देखें
