
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने आज शिक्षक-संघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी।
गोण्डा, 02 अगस्त। एल.बी.एस. कॉलेज शिक्षक संघ ( Lal Bahadur Shastri Degree College Gonda ) का निर्वाचन 20 अगस्त को होगा। इसी दिन शिक्षक संघ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने आज शिक्षक-संघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 05 एवं 06 अगस्त 2025 को महाविद्यालय के नैक कार्यालय में 11 बजे पूर्वाह्न से 03 बजे अपराह्न तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और उन्हें जमा किया जाएगा। दिनांक 12 अगस्त को नैक कार्यालय से ही सुबह 11:00 से 1:00 बजे अपराह्न तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। उसके अगले दिन 13 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच और योग्य प्रत्याशियों का प्रकाशन 3:00 बजे अपराह्न तक किया जाएगा।

नामांकन पत्रों की जाँच के उपरांत यदि आवश्यक हुआ तो 20 अगस्त को 11:00 बजे पूर्वाह्न से 2:00 अपराह्न बजे के मध्य सभा कक्ष में निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी दिन 3:00 अपराह्न बजे से मतगणना संपन्न होगी। निर्वाचन अधिकारी प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, सह मंत्री, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के तीन पदों हेतु निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न होगी, जिसमें कार्यकारिणी का एक पद महिला शिक्षकों के लिए आरक्षित होगा। यह जानकारी प्रो. जय शंकर तिवारी मीडिया प्रभारी श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज ( Lal Bahadur Shastri Degree College Gonda) शिक्षक संघ-निर्वाचन ने दी है .
