
- डॉक्टर मिश्रा ने अनुरोध किया है कि कार्यकारी परिषद के निर्णय का पालन किया जाना चाहिए और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए।
रायपुर, 4 जून,campussamachar.com, कुशा भाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्विद्यालय रायपुर ( Kushabhau Thakre Patrakarita Avam Jansanchar University ) में हुई पूर्व नियुक्ति के संबंध अनियमितता पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रपति सचिवालय ने याचिका को प्रदेश के मुख्य सचिव के पास जांच व उचित कार्यवाही के लिए भेजा है।
ये पत्र डॉक्टर आशुतोष मिश्रा के अभ्यावेदन पर छत्तीसगढ़ शासन को भेजा गया है जिसमें उन्होंने शिक्षा विभाग सहित यूजीसी आदि के संज्ञान में लाते हुए कहा है कि उच्च कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर की कार्यकारी परिषद ने शाहिद अली और संजय द्विवेदी के खिलाफ अभी तक उचित कार्रवाई नहीं की है जिन्हें इसी विश्वविद्यालय ( Kushabhau Thakre Patrakarita Avam Jansanchar University ) में 2005 में रीडर / एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति पाई थी।कार्यकारी परिषद ने 2023 में निर्णय लिया था कि दोनों के खिलाफ मामला शुरू किया जाए और कानूनी कार्यवाही की जाए क्योंकि उनके अनुभव प्रमाण पत्र प्रामाणिक नहीं पाए गए थे।डॉक्टर मिश्रा ने अनुरोध किया है कि कार्यकारी परिषद के निर्णय का पालन किया जाना चाहिए और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जानी चाहिए।
