binary comment
- भव्य रूप से सजे आयोजन स्थल पर शहर के सैकडों गणमान्य नागरिकों सहित हजारों आगंतुकों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्यता का अनुभव मिलेगा।
बिलासपुर , 06 अगस्त , इस्कॉन प्रचार केंद्र, बिलासपुर द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2025 शाम 6:00 बजे से मध्यरात्रि 12:00 बजे तक ग्रैंड लोटस, रायपुर रोड, तिफरा, बिलासपुर में भव्य जन्माष्टमी समारोह ( Krishna Janmashtami 2025 ) आयोजित किया जा रहा हैं।
इस्कॉन प्रचार केंद्र, बिलासपुर द्वारा हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में पिछले चार वर्षों से जन्माष्टमी समारोह सफलता पूर्वक आयोजित किया जा रहा है. इस वर्ष पावन अवसर पर निम्न आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
🔹 भगवान श्रीकृष्ण का भव्य अभिषेक
🔹 आकर्षक भगवान का श्रृंगार दर्शन
🔹 दिव्य कीर्तन एवं भजन संध्या
🔹 भावनात्मक एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ
भव्य रूप से सजे आयोजन स्थल पर शहर के सैकडों गणमान्य नागरिकों सहित हजारों आगंतुकों को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव ( Krishna Janmashtami 2025) की दिव्यता का अनुभव मिलेगा। इस्कॉन प्रचार केंद्र, बिलासपुर के श्री जुगल किशोर दास, श्री सर्वमंगल दास, श्री आदि केशव दास, श्री जीव गोस्वामी दास, श्री शैलेन्द्र दास, सीए प्रशांत अग्रवाल सहित समस्त वैष्णव जन तन मन धन से आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं।

