

- इंडियन ऑयल द्वारा निर्मित मजबूत शौचालय आज लोकार्पण के साथ महाविद्यालय को प्रदान किया गया, जिसके लिए महाविद्यालय प्राचार्या डॉ अंशु केडिया द्वारा इंडियन ऑयल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया .
- प्राचार्या डॉ अंशु केडिया एवं कार्यालय स्टाफ द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत शॉल एवं पुष्पगुच्छ से किया गया.
- आयोजन में प्रो रंजीत कौर, डॉ स्नेह लता शिवहरे, डॉ अनामिका राठौर, डॉ अपर्णा टण्डन, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री निरंजन शर्मा, श्रीमती प्रियंका के साथ समस्त ऑफिस स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे.
लखनऊ , 02 जुलाई , खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज, चौक में इंडियन आयल कारपोरेशन के अधिशासी निदेशक (CD, CSR) कार्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली बिभूति आर प्रधान द्वारा, अतुल कपूर सामान्य प्रबंधक (HR-CSR) इंडियन ऑइल UPSO- 1 की उपस्थिति में निर्मित रेस्ट रूम का आज 02 जुलाई 25 को लोकार्पण हुआ .
छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, साफ़ सुथरे व्यवस्थित आधुनिक शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए महाविद्यालय द्वारा इंडियन ऑयल के CSR विभाग से निर्माण हेतु प्रयास किया गया था.

इंडियन ऑयल द्वारा निर्मित मजबूत शौचालय आज लोकार्पण के साथ महाविद्यालय को प्रदान किया गया, जिसके लिए महाविद्यालय प्राचार्या डॉ अंशु केडिया द्वारा इंडियन ऑयल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया . इंडियन ऑयल के नितिन वशिष्ट, उप सामान्य प्रबंधक CSR कारपोरेट कार्यालय, सुनील कुमार समीर सामान्य प्रबंधक इंजीनियरिंग, चंद्र मणि राय मुख्य प्रबंधक इंजीनियरिंग, बी. एल पाल मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन, उत्तरप्रदेश, मोहम्मद आमीन प्रबंधक इंजीनियरिंग उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे .

साथ में सभी अतिथियों के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु आम के पौधों का रोपण किया गया। तत्पश्चात सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ एक बड़े कक्ष में कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। प्राचार्या डॉ अंशु केडिया एवं कार्यालय स्टाफ द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत शॉल एवं पुष्पगुच्छ से किया गया . कार्यकारी निदेशक व राज्य प्रमुख उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय- 1 इंडियन ऑयल निदेशक,( ndianOil | The Energy of India | Indian Oil Corporation Ltd) नई दिल्ली विभूति आर. प्रधान ने अपने उदबोधन में छात्राओं के बीच अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि कभी बचपना नहीं खोना चाहिए, पानी का बरसना, मिट्टी की महक हमे गांव के बचपन की याद दिलाती है, संसार में माता पिता के अलावा अगर कोई हमारे भविष्य को बनाते है वो है हमारे अध्यापक। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी के गुलाम ना बनिए बल्कि उसे अपना गुलाम बनाये। उन्होंने यह भी कहा कि आज छात्राएं प्रतिस्पर्धा में छात्रों से आगे है….ऐसे ही मनोबल बनाकर रखने की जरूरत है .

अतिथियों द्वारा कौशल विकास केंद्र एवं जन शिक्षण संस्थान, गोमती नगर लखनऊ द्वारा संचालित ब्यूटीशियन के प्रमाण पत्र छात्राओं में वितरित किए गए एवं महाविद्यालय की सफ़ाई कर्मी का सम्मान किया गया I कार्यक्रम के अंत मे श्री अतुल कपूर सामान्य प्रबन्धक HR CSR द्वारा उत्तर प्रदेश द्वारा भी सभी का आभार व्यक्त किया गया I कार्यक्रम का संचालन डॉ अनामिका सिंह राठौर द्वारा किया गया . आयोजन में प्रो रंजीत कौर, डॉ स्नेह लता शिवहरे, डॉ अनामिका राठौर, डॉ अपर्णा टण्डन, श्री अनिल श्रीवास्तव, श्री निरंजन शर्मा, श्रीमती प्रियंका के साथ समस्त ऑफिस स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहे.

