

- आज दिनांक 25 सितम्बर 2025 को कुमारी सभा (छात्रा परिषद) चुनाव शुचितापूर्वक संपन्न कराए गए।
- अध्यक्ष पद पर कोमल जैन ने 180 मत पाकर 81 मत से उपाध्यक्ष पद पर नेहा लोधी 150 मत पाकर 03 मत से सचिव पद पर आकांक्षा अवस्थी 147 मत पाकर 39 मत से और संयुक्त सचिव पर महक गुप्ता 210 मत पाकर 70 मतों से विजय प्राप्त की|
लखनऊ, 25 सितम्बर , खुन खुन जी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 25 सितम्बर 2025 को कुमारी सभा (छात्रा परिषद) चुनाव शुचितापूर्वक संपन्न कराए गए। छात्राओं से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और सचिव (4) पद के लिए नाम मांगे गए थे । अध्यक्ष पद पर कुल 4 प्रत्याशियों नेहा सिद्धार्थ, नेहा पाठक, कोमल जैन और आस्था वाल्मीकि ने नामांकन किया था।

अध्यक्ष पद पर 4 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा
उपाध्यक्ष पद पर BA द्वितीय वर्ष से नेहा लोधी, अनुपमा दीक्षित, सत्या सिंह और जागृति; सचिव पद पर बीए प्रथम वर्ष से 4 छात्राओं आकांक्षा अवस्थी, लक्ष्मी प्रजापति, वैष्णवी शर्मा और अंशिका सिंह ने अपने नाम दिये थे। संयुक्त सचिव पद पर तीन छात्राओं द्वारा नामांकन किया गया रिद्धिमा आचार्य, महक गुप्ता और गुलशना। अध्यक्ष पद पर कोमल जैन ने 180 मत पाकर 81 मत से उपाध्यक्ष पद पर नेहा लोधी 150 मत पाकर 03 मत से सचिव पद पर आकांक्षा अवस्थी 147 मत पाकर 39 मत से और संयुक्त सचिव पर महक गुप्ता 210 मत पाकर 70 मतों से विजय प्राप्त की|

जानिये कौन रहा उपविजेता
अध्यक्ष पद पर नेहा सिद्धार्थ (99), उपाध्यक्ष पर सत्या सिंह (147) सचिव पद पर अंशिका सिंह (108) और संयुक्त सचिव ह्रद्धिमा आचार्य (130) मत प्राप्त करके उपविजेता रहे। इस अवसर पर अपराजिता मंच द्वारा कक्षा प्रतिनिधियों का मनोनयन भी किया गया।बी.ए प्रथम वर्ष से रिद्धिमा आचार्य, बी.ए द्वितीय वर्ष से सत्या सिंह, बी.ए तृतीय वर्ष से नेहा सिद्धार्थ, बी.कॉम प्रथम वर्ष से श्वेता गौतम , बी.कॉम द्वितीय वर्ष से अंजलि पाल, बीकॉम तृतीय वर्ष से रितिका गौतम, एम.ए( शिक्षा शास्त्र) प्रथम वर्ष से प्रियंका, द्वितीय वर्ष से मानसी, एम ए ( समाजशास्त्र) प्रथम वर्ष से तनवीर बानो, बी.एड प्रथम वर्ष से अंशिका सिंह और बी.एड. द्वितीय वर्ष से प्रियंका अवस्थी को अपनी अपनी कक्षाओं का कक्षा प्रतिनिधि मनोनीत किया गया छात्रा परिषद की प्रभारी प्रो रंजीत कौर एवं डॉ सत्यम तिवारी, डॉ स्नेह लता शिवहरे के साथ समस्त शिक्षिकाओं ने चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दिया। छात्राओं से एक सप्ताह पूर्व ही नाम माँग लिए गए थे।छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपना चुनाव प्रचार किया।

398 छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
चुनाव के लिए छात्राओं में अपार उत्साह देखने को मिला और 398 छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनावों के माध्यम से महाविद्यालय अपने बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास कर रहा है। प्राचार्य प्रो अंशु केडिया ने बताया कि आगामी 29 सितंबर को निर्वाचित छात्राओं को शपथ दिलाई जाएगी। समस्त प्रक्रिया प्राचार्य प्रो अंशु केडिया के निर्देशन में संपन्न हुई।
चुनाव का video देखने के लये नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/eFwgKYvupLs?feature=share
