
लखनऊ , 23 जून ,campus samachar.com, ख़ुन ख़ुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, चौक ( Khun Khun Ji Girls PG College,) ने छात्राओं के लिए शुरू की निःशुल्क डांस एवं सिलाई क्लास शुरू की गई है . गर्मी की छुट्टियाँ न केवल विश्राम का समय होती हैं, बल्कि यह आत्मविकास, रचनात्मकता और नई कौशलों के अधिग्रहण का भी श्रेष्ठ अवसर होती हैं। आज के प्रतिस्पर्धी युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विभिन्न व्यावसायिक और रचनात्मक कौशलों का विकास भी आवश्यक है।
कॉलेज ( Khun Khun Ji Girls PG College) की प्राचार्या डॉ अंशु केडिया के अनुसार महाविद्यालय में 18 जून से डांस क्लास एवं 23 जून से निःशुल्क सिलाई क्लास शुरू हो गई है I कोई भी छात्रा दोनों में प्रवेश ले सकती है . इन सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को बहुआयामी विकास के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे नई स्किल के माध्यम से आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ सकें और समाज में एक सशक्त भूमिका निभा सकें।
