

- मुख्य अतिथि प्रो.मनुका खन्ना कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा संगोष्ठी का प्रारंभ करते हुए अपने उदबोधन मे शोध मे नैतिक मूल्य (ethical value) का ध्यान रखने की बात की.
- प्राचार्या डॉ अंशु केडिया द्वारा सभी का स्वागत एवम संयोजिका डॉ चेतना सामंत द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया l
लखनऊ, 31 अक्तूबर , खुन खुन जी गर्ल्स पी. जी. कॉलेज में ( Khun Khun Ji Girls PG College lucknow) आज 31 अक्तूबर से 1 नवम्बर 25 तक शारीरिक शिक्षा विभाग के सौजन्य से एक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन जिसका शीर्षक “अनुसंधान पद्धति में उन्नत परिप्रेक्ष्य या विकसित अवधारणाएं और उभरते दृष्टिकोण” का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के उद्घाटन सत्र मे मुख्य अतिथि प्रो.मनुका खन्ना कुलपति, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा संगोष्ठी का प्रारंभ करते हुए अपने उद बोधन मे शोध मे नैतिक मूल्य (ethical value) का ध्यान रखने की बात की एवम प्राचार्या डॉ अंशु केडिया द्वारा सभी का स्वागत एवम संयोजिका डॉ चेतना सामंत द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया l
प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता प्रो. राकेश तोमर (king fahd University petroleum and minerals Saudi Arabia) एवं तनुश्री यादव (University of Wisconsin Madison, USA) रही। प्रथम सत्र की अध्यक्षता डॉ मनोज डंगवाल(शारीरिक शिक्षा विभाग अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ) सह – अध्यक्षता डॉ. बैजू अब्राहम (क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज लखनऊ)ने की। इस सत्र में 15 से अधिक शोध पत्र पढ़े गए। प्रथम ऑनलाइन सत्र की अध्यक्षता प्रो. विजय चहल (गोरखपुर विश्वविद्यालय) तथा अध्यक्षता प्रो. टी ओमिना रेड्डी (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय)ने की। सम्मेलन के प्रथम सत्र में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से लगभग 35 से अधिक शोध पत्र पढ़े गए।

सम्मेलन के द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता प्रोफेसर सिंकु कुमार सिंह(रामानंद तीर्थ मर्थवाड़ा यूनिवर्सिटी) रहे। इन्होंने”अनुसंधान पद्धति में उभरते रुझान और वैचारिक प्रगति: नए विद्वत्तापूर्ण ढांचे की ओर”विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता डॉ. जनमेजय सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर प्राचीन इतिहास विभाग मगध विश्वविद्यालय, बिहार) एवं सह अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र शुक्ला (असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र,लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ) द्वारा की गई। द्वितीय ऑनलाइन सत्र की अध्यक्षता डॉक्टर चेतन चौधरी (राजस्थान यूनिवर्सिटी ,जयपुर) तथा सह अध्यक्षता डॉक्टर शिवेश शुक्ला (नरसी मंजी कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स) द्वारा की गई। इस सत्र में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से 30 से भी अधिक शोध पत्र पढ़े गए। इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन मे दूसरे दिन प्रो राकेश चन्द्र एवम प्रो राजेश मिश्र समापन सत्र मे व्याख्यान देंगे l
