

- सर्वप्रथम महाविद्यालय के सभागार में प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया जी तथा अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया.
- मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ( Hindustan Petroleum Corporation Limited, India ) के जनरल मैनेजर रंजन दस्तीदा र जी, जनरल मैनेजर देबाशीष पटनायक जी, मधुकर कैथा जी उपस्थित रहे ।
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम के जनरल मैनेजर रंजन जी ने बहुत ही मृदुभाषिता से छात्राओं को वृक्षों के महत्व एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया उन्होंने बताया कि एक इंसान को अपने पूरे जीवन काल में लगभग 16 से 20 पौधे अवश्य लगाने चाहिए.
लखनऊ , 15 जुलाई , खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज, चौक ( Khun Khun Ji Girls PG College) में आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सौजन्य से स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ( Hindustan Petroleum Corporation Limited, India ) की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के जनरल मैनेजर रंजन दस्तीदा र जी, जनरल मैनेजर देबाशीष पटनायक जी, मधुकर कैथा जी उपस्थित रहे ।

सर्वप्रथम महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College) के सभागार में प्राचार्य प्रो. अंशु केडिया जी तथा अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया साथ ही प्राचार्या के द्वारा अतिथियों को शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। हिंदुस्तान पैट्रोलियम ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College) को लगभग एक लाख की धनराशि के स्वच्छता उपकरणों को प्रदान किया ताकि महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College) की स्वच्छता संबंधी गतिविधियों को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से आए अतिथियों के द्वारा महाविद्यालय के पांच चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही उनके प्रति महा- विद्यालय को स्वच्छ रखने के लिए कृतज्ञता व्यक्त की गई।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम ( Hindustan Petroleum Corporation Limited, India ) के जनरल मैनेजर रंजन जी ने बहुत ही मृदुभाषिता से छात्राओं को वृक्षों के महत्व एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया उन्होंने बताया कि एक इंसान को अपने पूरे जीवन काल में लगभग 16 से 20 पौधे अवश्य लगाने चाहिए क्योंकि एक मनुष्य की पूरे जीवन की ऑक्सीजन की आवश्यकता 16 से 20 पौधे ही पूरी कर देते हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम ( Hindustan Petroleum Corporation Limited, India ) के जनरल मैनेजर देवाशीष जी ने भी छात्राओं को ऊर्जा के स्रोत तथा पर्यावरण में उनकी भूमिका में के विषय में बहुत ही सहज ढंग से अवगत कराया तथा ऊर्जा स्थानांतरण के विषय में भी छात्राओं को परिचित कराया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से छात्राओं को महाविद्यालय में दो यूनिट Incinerator sanitary मशीन उपलब्ध कराने का भी वादा किया गया तथा भविष्य में महाविद्यालय का समय-समय पर सहयोग करने की भी प्रतिबद्धता जताई गयी।

महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College) के राष्ट्रीय सेवा योजना तथा नेशनल कैडेट कोर के छात्राओं के सहयोग से एक स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें महाविद्यालय प्रांगण साफा साफ सफाई का कार्य किया गया। पर्यावरण सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ पेड़ भी लगाए गए तथा हरित भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को पौधे वितरित किए गए, जिन्हें वह अपने घर ले गई और अपने घर के आस-पास लगाकर पर्यावरण सुरक्षा में अपना सहयोग प्रदान करेंगी।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से छात्राओं को सूक्ष्म जलपान तथा स्वच्छता किट का वितरण भी किया गया। आए हुए अतिथियों ने प्राचार्य के साथ मिलकर महाविद्यालय ( Khun Khun Ji Girls PG College) में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को संपूर्णता प्रदान की। कार्यक्रम के आयोजन मे डॉ अनामिका सिंह राठौर, डॉ शालिनी शुक्ला, डॉ प्रियंका, डॉ प्रीति सिंधी, डॉ अपर्णा टंडन, डॉ स्नेहलता, डॉ बीना यादव, डॉ कल्पना यादव, डॉ रतना शुक्ला, डॉ सुमन लता सिंह, डॉ सुनीता यादव, डॉ पारुल सिंह, अश्वनी सक्सेना, किशोर, सुनील सोनकर, अंजू सिंह, दिलाराम,अनिल यादव, मनोज कुमार, रूप बहादुर, पवन आदि सहयोगी रहे I
