
- सप्त दिवसीय शिविर के कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या प्रो. अंशू केडिया जी के मार्गदर्शन में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारियों—डॉ. रुचि यादव, डॉ. शालिनी शुक्ला के निर्देशन में हुआ।
लखनऊ , 23 जनवरी , खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज ( Khun Khun Ji Girls PG College ) में NSS के सात दिवसीय शिविर 22 जनावरी को शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के पहले दिवस 22 जनवरी की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष कैंप का उद्घाटन समारोह हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रो हुमा ख्वाजा(प्राचार्या करामत गर्ल्स डिग्री कॉलेज) रही।। मुख्य अतिथि ने अपने व्याख्यान में छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि एन एस एस में शामिल होने से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।एनएसएस का उद्देश्य सामुदायिक विकास के कार्यों में युवाओं को शामिल करना है, जैसे कि ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, और बाल विकास।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में योगा ट्रेनर मिस संध्या ने छात्राओं के बीच योग से संबंधित जानकारी साझा की एवं उन्हें योगाभ्यास भी कराया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में श्री जामी टी जोसे (प्रोग्राम मैनेजर, पॉजिटिव साइकोलॉजिकल यूनिट “निमहंस”) ने छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं एवं तनाव प्रबंधन के उपायों की जानकारी दें।इनके द्वारा छात्राओं को टेली मानस ऐप की जानकारी दी। टेली मानस ऐप की शुरूआत 20220 से हुई जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों, जैसे कि कल्याण से लेकर मानसिक विकारों तक, के लिए सहायता प्रदान करने के लिए विकसित किया है, साथ ही इन्होंने इसके टॉल फ्री न. ‘14416’ की जानकारी भी साझा की।
सप्त दिवसीय शिविर के कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या प्रो. अंशू केडिया जी के मार्गदर्शन में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारियों—डॉ. रुचि यादव, डॉ. शालिनी शुक्ला के निर्देशन में हुआ।
