
लखनऊ , 8 अगस्त । campussamachar.com, खुन खुन जी गर्ल्स पी जी कॉलेज (khun khun ji girls degree college, chowk, lucknow) में आज 08 अगस्त 2023 को बालिकाओ की पर्सनलनालिटी डेवलोपमेन्ट सेमिनार का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस ऑफिसर अजय दीप सिंह जी थे। अजय दीप सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश नॉन ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं ।
lucknow news : रिटायर्ड आईएएस अजय दीप सिंह ने छात्राओ को शिक्षा के महत्व को बताते हुए कैरियर से जुड़े हर विभिन्न आयामों पर चर्चा भी की। उन्होंने कहा सभी छात्राओं को जीवन मे तीन लक्ष्य रखने चाहिए शॉर्ट टर्म, मिडल टर्म और लोंग टर्म l शॉर्ट टर्म अपनी शिक्षा और तात्कालिक आवश्यकताओं को सुचारू चलाना, मिडल टर्म अपने करियर को लेकर सजगता और लोंग टर्म समाज के प्रति कर्तव्य निर्वहन । साथ ही छात्राओ को हमेशा सकारात्मक रहने की सलाह भी दी।
lu news today : कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या अंशु केडिया ( professor Anshu Kedia Principal Khun khun ji girls degree college, chowk, lucknow ) द्वारा मुख्य अतिथि को एक पौधा देकर सम्मानित किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या अंशु केडिया के निर्देशन में हुए। इस सेमिनार में उ प्र नॉन ओलिम्पिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी ए के सक्सेना, योगाचार्य कृष्ण औतार गुप्ता तथा जिला मलखम्ब एसोसिएशन के सचिव कबीर आदि गण्यमान्य उपस्थित रहे।
