
- अभिलेखागार का ये भ्रमण इतिहास विभाग की इंचार्ज डा. विजेता दीक्षित के निर्देशन में संपन्न हुआ।
लखनऊ, 6 दिसंबर । campussamachar.com, खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज (khun khun ji girls degree college) के मध्यकालीन एवम आधुनिक इतिहास विभाग के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को आज दिनांक 06 दिसंबर 2023 को उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार , महानगर लखनऊ का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने अभिलेखागार में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस (Bhimrao Ambedkar Death Anniversary ) के अवसर पर संविधान निर्माण से संबंधित विशेष अभिलेख प्रदर्शनी को देखा तथा संविधान निर्माण प्रक्रिया के बारे में संतोष यादव जी से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
Bhimrao Ambedkar Death Anniversary News : अभिलेखागार में छात्राओं ने भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन से संबंधित एक विशेष आर्ट गैलरी का भी भ्रमण किया जहां छात्राओं ने प्रमुख भारतीय स्वतन्त्रता सेनानियों के स्वतन्त्रता आन्दोलन में दिए गए योगदान को जाना तथा 1857 के विद्रोह , सविनय अवज्ञा आंदोलन, असेंबली बम कांड, मुंडा विद्रोह, आजाद हिन्द फ़ौज आदि जैसी अनेक महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी प्राप्त की। #lucknownews

महाविद्यालय (khun khun ji girls degree college) की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ( professor Anshu Kedia Principal Khun khun ji girls degree college, chowk, lucknow ) ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारे इतिहास को जानने एवम बेहतर ढंग से समझने के लिए ऐसे स्थलों का भ्रमण बहुत आवश्यक है इससे न केवल छात्राओं का ज्ञानवर्धन होगा बल्कि वे अपने देश के गौरवशाली इतिहास को और बेहतर रूप में समझ पाएगी। अभिलेखागार का ये भ्रमण इतिहास विभाग की इंचार्ज डा. विजेता दीक्षित के निर्देशन में संपन्न हुआ। #Bhimrao Ambedkar Death Anniversary
