

लखनऊ , 11 जुलाई campussamachar.com, . विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष दुनिया भर में 11 जुलाई को मनाया जाता है। जनसंख्या दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके कम होने या ज्यादा होने से उत्पन्न चुनौतियों से अवगत कराना है I युवा शक्ति का संतुलित और गुणवत्तापूर्ण उपयोग किसी भी ही देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है . जापान, चीन, इटली जैसे देश कम जनसंख्या, बढ़ते बुजुर्गों की संख्या से परेशान हैं वहीं भारत जैसे देश अधिक आबादी से I इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस मानने का लक्ष्य है….,”किसी को पीछे ना छोड़ना सभी की गिनती करना।”
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आज खुन खुनजी जी गर्ल्स पी जी कॉलेज ( khun khun ji girls degree college lucknow, ) द्वारा पोस्टर/स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की अनेक छात्राओं ने अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित की। इसी क्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली तीन छात्राओं को निर्णायक मंडल डॉ अपर्णा टंडन, कॉमर्स विभाग,डॉ मनीषा सक्सेना एजुकेशन विभाग द्वारा ज्योति मौर्य को प्रथम, सुंबल खान को द्वितीय, शहनाज फातिमा तथा रितिका गौतम को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया गया।
