

लखनऊ , 12 जनवरी । campussamachar.com, खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज ( khun khun ji girls degree college lucknow ) में आज आज 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती ( Swami Vivekananda Jayanti ) पर प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया जी (Professor Anshu Kedia ) के द्वारा माल्यार्पण किया गया । इस अवसर पर शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा पुष्प अर्पण किये गए। प्राचार्या ने विवेकानंद जी व्यक्तित्व के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया। उन्होंने शिकागो सम्मेलन में जाने के कारण पर प्रकाश डाला साथ ही साथ महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को उद्धरण से समझाया ।
#latest Lucknow News : कॉलेज ( khun khun ji girls degree college lucknow ) के हिन्दी विभाग की डॉ. शालिनी शुक्ला एवं समाजशास्त्र विभाग की डॉ. स्नेह लता शिवहरे ने विवेकानंद जी ( Swami Vivekananda) के कृतित्व पर छात्राओं को बताया। विवेकानंद जी के कथन -” उठो, जागो और तब तक ना रुको जब तक तुम अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर लेते “ तथा जो लोग आपकी मदद करे उसे कभी मत भूलो आदि को अपने जीवन में लाने के लिए कहा।
