
मुख्य अतिथि डी०एस० डब्लू० प्रो. वी.के. शर्मा ने इस अवसर पर “आगाज” की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण किया और रिबन काटकर खेलों की औपचारिक शुरुआत की।
लखनऊ, 29 जनवरी लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “आगाज” का भव्य उद्घाटन किया गया। आगाज के उद्घाटन समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डी०एस० डब्लू० प्रो. वी.के. शर्मा द्वारा किया गया। प्रो. शर्मा ने इस अवसर पर “आगाज” की आधिकारिक टी-शर्ट का अनावरण किया और रिबन काटकर खेलों की औपचारिक शुरुआत की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से प्रो. आर.के. सिंह, डायरेक्टर , द्वितीय परिसर, ,प्रो. एस.पी. सिंह, डीन , अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय , प्रो. विनीता काचर, ओ०एस०डी०, आई.एम.एस., प्रो. आर.के. वर्मा, डीन , विधि संकाय , प्रो. मोहम्मद अहमद, चीफ प्रॉक्टर, द्वितीय परिसर, प्रो. अनुराग श्रीवास्तव खेल संयोजक, डॉ. पुष्पेंद्र त्रिपाठी, डायरेक्टर , आई.पी.एस. , द्वितीय परिसर शामिल थे |

इस अवसर पर अभियांत्रिकी संकाय के डीन प्रो. एस.पी. सिंह ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर बल दिया |उन्होंने कहा ,”विद्यार्थियों के लिए केवल बौद्धिक विकास ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना भी उतना ही अनिवार्य है। हर व्यक्ति का एक ‘पसंदीदा खेल’ होना चाहिए जो उसे जीवन भर सक्रिय रखे। एक स्वस्थ मस्तिष्क ही जीवन को समृद्ध और ऊर्जावान बनाता है “,साथ ही पदक के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वह केवल जीत का प्रतीक नहीं अपितु विद्यार्थी के आत्मविश्वास और मनोबल को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी है |

कार्यक्रम के अंत में “आगाज” के संयोजक प्रो. दीपक गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही सह-संयोजक प्रो रोहित यादव, प्रो. गौरव गुप्ता ,प्रो अवनीश जयंक और छात्र समन्वयक आदित्य और आयुष के प्रति आभार प्रकट किया । आगामी तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल और बैडमिंटन सहित कई अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
