

- मंत्रों के उच्चारण के शिवमंदिर के समीप तालाब में दीपदान कर प्रकाश और सकारात्मकता का सांस्कृतिक संदेश की परपंरा को जीवित रखा।
बिलासपुर , 06 नवम्बर , कार्तिक पूर्णिमा ( Kartik Purnima 2025) के पावन अवसर पर प्रातकाल दीपदान करने से न केवल धार्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि यह कर्म पूर्वजों और घर-परिवार की खुशहाली आती है। इसी कामना के साथ शुभमविहार निवासी श्रीमती निशा ललित अग्रवाल, करिश्मा संतोष अग्रवाल, मोनिका निलेश अग्रवाल, हनी मयंक अग्रवाल, सीमा उमेश पांडेय सहित अनेको महिलाओं ने “ॐ नमो नारायणाय”, “ॐ नमः शिवाय”, “दीपो ज्योति परंब्रह्म…” जैसे मंत्रों के उच्चारण के शिवमंदिर के समीप तालाब में दीपदान कर प्रकाश और सकारात्मकता का सांस्कृतिक संदेश की परपंरा को जीवित रखा।
