

- केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि , कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों की स्मृति में आज पूरे देश में कारगिल दिवस आयोजित कर वीर शहीद सैनिकों की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है।
लखनऊ 26 जुलाई , रूल ऑफ लॉ सोसाइटी (अवध प्रांत) के तत्वावधान में आज 26 जुलाई को संगठन के कैंप कार्यालय केसरिया भवन (राम राम बैंक चौराहा) अलीगंज में बैठक का आयोजन कर कारगिल शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता अखंडता व संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया गया। रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अवध की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि , कारगिल युद्ध के शहीद सैनिकों की स्मृति में आज पूरे देश में कारगिल दिवस आयोजित कर वीर शहीद सैनिकों की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है। कारगिल में शहीद हुए सैनिक हमेशा के लिए अमर हो गए।
रूल ऑफ लॉ सोसाइटी (अवध अध्यक्ष) बालकेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि , परतंत्र भारत को आज़ाद कराने में अधिवक्ताओं का प्रभावी योगदान रहा है। समाज में विधि का शासन स्थापित रहे इसके लिए अधिवक्ताओं को सतत् सामूहिक प्रयास करना चाहिए। स्थाई अधिवक्ता (उच्च न्यायालय) छोटेलाल यादव ने कहा कि समाज सर्वांगीण विकास में अधिवक्ताओं का बड़ा योगदान रहा है अब समाज को जागृत बनाए रखने के लिए अधिवक्ताओं को राष्ट्र हित में बढ़ चढ़कर सहभाग करना चाहिए।
सोसाइटी अवध क्षेत्र संयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि सोसाइटी के तत्वावधान में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए पूरे क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।
सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल राजीव श्रीवास्तव राजा ने कारगिल शहीदों को श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में अधिवक्ताओं का आवाहन किया कि वे राष्ट्र व समाज हित में अपना अमूल्य समय दें ताकि देश विश्व गुरु बना रह सके। आयोजित बैठक को समाजसेवी संजय पाण्डेय , प्रखर , शिखर श्रीवास्तव , अभिषेक आनंद एडवोकेट , अनिकेत कुमार , मसूद अहमद एडवोकेट , आदि ने संबोधित कर अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय नव निर्माण में महत्वपूर्ण स्तंभ बताया।
कार्यक्रम का संचालन रूल ऑफ लॉ सोसाइटी प्रदेश महामंत्री सोमेश वर्धन सिंह ने किया तथा अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी उदयन प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रितेश सिंह , चेतन मल्होत्रा (कोषाध्यक्ष ) , नीलम अम्बेडकर , अर्पित पाण्डेय एडवोकेट , अली अब्बास अंसारी , आशीष कुमार सिंह , वरिष्ठ पत्रकार शिव सिंह , डॉ चेत नारायण सिंह , डॉ ० शीलू पाल , एडवोकेट ज्ञानेंद्र पांडेय , अनुराधा सिंह एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सोसाइटी पदाधिकारियों ने अवध बार एसोसिएशन (हाई कोर्ट लखनऊ) चुनाव लड़ रहे बालकेश्वर श्रीवास्तव को चुनाव प्रचंड बहुमत से विजई बनाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का video देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
https://youtube.com/shorts/mhwlmymFeuw?feature=share
