

- इस कार्यक्रम का सफल आयोजन आईक्यूएसी की समन्वयक प्रो. बीबी इशरत जहां ने कमेटी के अन्य सदस्यों के सहयोग से किया।
लखनऊ, 18 अगस्त , “बदलती दुनिया में नैतिक नेतृत्व और उद्यमिता प्रभाव के लिए महिलाओं को सशक्त बनाने” पर एक सप्ताह की अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन सत्र 18.8.25 को करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ ( Karamat Husain Muslim Girls PG College) में आयोजित हुआ।
कॉलेज ( Karamat Husain Muslim Girls PG College) के मैनेजर सैयद नावेद अहमद और प्राचार्या प्रो. ह़ुमा ख़्वाजा की कुशल देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज ने डॉ. थेरेस मोइलान, प्रोफेसर, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ आयरलैंड, गालवे, को अतिथि प्रोफेसर के रूप में आमंत्रित किया। उन्होंने छात्राओं को उद्यमी के रूप में वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु सशक्त बनाने पर अपने बहुमूल्य विचार प्रस्तुत किए।
इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को आवश्यक कौशल, ज्ञान और आत्मविश्वास से भरना है, ताकि वे नेतृत्त्वकर्ता और उद्यमी के रूप में प्रगति कर सकें और अपने समुदाय एवं उससे परे भी सकारात्मक परिवर्तन ला सकें। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन आईक्यूएसी की समन्वयक प्रो. बीबी इशरत जहां ने कमेटी के अन्य सदस्यों के सहयोग से किया।
*Campus Samachar UP से जुड़ने के लिए –
> *वाट्सएप से जुडऩे के लिए लिंक पर क्लिक करें*
* https://chat.whatsapp.com/HGHOXhgHnfF6v1HB4gQzQI
