
- कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।कार्यक्रम का आरंभ दुआ से हुआ।
लखनऊ , 11 जनवरी , करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी0जी0 कॉलेज, लखनऊ ( Karamat Husain Muslim Girls (P.G.)College Lucknow,) में 10 जनवरी 2026 को हिन्दी साहित्य समिति ‘सबरंग’ के अंतर्गत हिन्दी विभाग द्वारा विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक सैयद नावेद अहमद साहब एवं प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा साहिबा के कुशल मार्गदर्शन में हुआ।कार्यक्रम का आरंभ दुआ से हुआ।
विभागाध्यक्षा डॉ० ज़रीना सईद ने कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया I डॉ० ज़रीना सईद ने स्वागत उद्बोधन एवं वैश्विक स्तर पर हिन्दी की भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रो.हुमा ख़्वाजा ने हिन्दी के प्रयोग पर बल दिया। इस अवसर पर शोध निबंध-लेखन एवं कहानी-लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शोध निबंध प्रतियोगिता में अंजलि पाण्डेय ने प्रथम , सुहानी सिंह ने द्वितीय , लक्ष्मी शर्मा ने तृतीय , पूजा शर्मा एवं करीना यादव ने सान्त्वना पुरस्कार तथा कहानी-लेखन प्रतियोगिता में माही मिश्रा ने प्रथम , निशि इरशाद ने द्वितीय, अंजलि पाण्डेय ने तृतीय , लक्ष्मी शर्मा एवं पूजा शर्मा ने सान्त्वना पुरस्कार प्राप्त किया। डॉ० पूनम सिंह ने आभार ज्ञापन किया।
संपूर्ण कार्यक्रम हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ० ज़रीना सईद, डाॅ० पूनम सिंह, डॉ०अलका चतुर्वेदी, डॉ० अर्शिया रसूल, श्रीमती अनामिका तिवारी, डॉ० अजिता, डॉ० अरुणा सिंह तथा श्रीमती आरज़ू खान के परस्पर सहयोग से संपन्न हुआ।
