
- 19 जुलाई 2025 को बैंक राष्ट्रीयकरण की 56वीं वर्षगांठ पर संकल्प सभा
- शाम 5.15 बजे डीबी मॉल के पास भोपाल हाट स्थित 9 मसाला रेस्टोरेंट/ स्ट्रीट के सभागार में आयोजित संकल्प सभा में शामिल हों
भोपाल , 19 जुलाई , आज ही के दिन 19 जुलाई के दिन 1969 में 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण हुआ था । इस संदर्भ में जहां सरकार का एजेंडा बैंकों का निजीकरण करना और लोगों की बहुमूल्य बचत को कॉरपोरेट निहित स्वार्थों को सौंपना है। वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की रक्षा करना, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सामाजिक दिशा को बनाए रखना और बैंकों के निजीकरण के प्रयासों को परास्त करना, बैंकों में पर्याप्त भर्तियां करवाना हमारी प्राथमिकता और अनिवार्य कार्य है।
मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाईज़ एसोसिएशन भोपाल इकाई (Madhya Pradesh Bank Employees Association) के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बैंक राष्ट्रीयकरण के इतिहास को समझने और बैंक राष्ट्रीयकरण के सामने आ रही चुनौतियों के बारे में जानने के लिए 19 जुलाई 2025 शनिवार को बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर शाम 5.15 बजे डीबी मॉल के पास, शौर्य स्मारक भोपाल के सामने, भोपाल हाट स्थित 9 मसाला रेस्टोरेंट/स्ट्रीट के सभागार में संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।
भोपाल में कार्यरत मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन (Madhya Pradesh Bank Employees Association) के राज्य पदाधिकारीगणों, संगठन की जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं बैंक वाइज संगठनों के पदाधिकारियों और इकाई के सभी सक्रिय सदस्यों से अपील है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र मैं कार्यरत साथियों के साथ शामिल होकर संकल्प सभा को सफल बनाएं। यदि संभव हो तो साथी गण लाल रंग की टीशर्ट/ शर्ट /कुर्ता/ सूट/ साड़ी आदि पहन कर कार्यक्रम में शामिल हों। एसोसिएशन ने मध्य प्रदेश बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन एवं बैंक के सेवानिवृत्त साथीगण भी सादर आमंत्रित किया है।
