

लखनऊ , 24 अप्रेल , campus samachar.com, श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज के विधि संकाय द्वारा आज आज दिनांक- 24 अप्रैल 2025 एक दिवसीय वर्क शॉप का आयोजन किया गया. इस वर्क शॉप का विषय “THE BNSS: Challenges and Opportunities for Criminal Investigations” था . इस वर्कशॉप में मुख्य वक्ता श्रीमती वर्षा सिंह सीईओ ध्येय लॉ एवं उड़ान एवं दूसरे वक्ता रहे शोभित कुमार रस्तोगी एकेडमिक डायरेक्टर ध्येय लॉ, सेंटर हेड अलीगंज रहे .
दोनो वक्ताओं ने नए आपराधिक कानून के अन्वेषण में अवसर और चुनौती पर विस्तार से चर्चा की पर अपनी बात रखी और छात्र/ छात्राओं के संबंधित सवालों के जवाब भी दिए। छात्र/ छात्राओं को संवैधानिक अधिकारों से जागरूक किया और उलंघन होने पर उपाय भी बताए। वर्क शॉप का संचालन डॉ(प्रो)मनोज पांडेय ने किया। स्वागत उद्बोधन प्राचार्य प्रो (डॉ) विनोद चंद्र ने किया . वर्कशॉप के अंत में छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए ।
वर्कशॉप के संयोजक (प्रो)डॉ मनोज पांडे रहे। वर्कशॉप में विधि संकाय से (प्रो)डॉ मनोज पांडे (विधि संकाय प्रमुख) , (प्रो)डॉ अंशुमाली शर्मा .विधि संकाय सभी शिक्षक एवं भारी संख्या में छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे।
