प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा द्वारा बच्चों को गर्मी की छुट्टियां के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से अपनी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया ।
लखनऊ , 18 मई campussamachar.com, । जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli ) के शिक्षकों एवं कर्मचारी तथा बच्चों ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शपथ लिया। लखनऊ जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत चलाए जा रहे हैं जिसमें मीडिया का भी सहयोग मिल रहा है विद्यालय के बच्चों ने अपने अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए शपथ लिया तथा जो बच्चे वोटर है उन्होंने मतदाता शपथ प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा तथा अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ लिया।
lucknow school News : माध्यमिक विद्यालयों में 21 में से ग्रीष्म अवकाश प्रारंभ होता है जिसके कारण आज अंतिम कार्य दिवस था इस अवसर पर प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा द्वारा बच्चों को गर्मी की छुट्टियां के दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से अपनी पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया । प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि छुट्टियों में आप चार्ट पेपर पर अपने कोर्स से संबंधित चित्र बनाएं। पढ़ाई के दौरान विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों के बारे में जानकारी करें विभिन्न प्रकार के कोर्स और उनसे होने वाले लाभ तथा रोजगार के बारे में जानकारी करें। गर्मी की छुट्टियों में अपने अभिभावकों के साथ बच्चे कुछ नजदीक के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें जैसे- आंचलिक विज्ञान केंद्र, चिड़ियाघर, इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, इमामबाड़ा आदि। सभी कक्षाओं में सभी विषय के शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टियों से संबंधित कार्य बच्चों को दिया।

loksabha election : शिक्षक अमित कुमार ने 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम संबंधित जानकारी दी जिसमें पतंजलि योग समिति गंगागंज द्वारा एक वृहद कार्यक्रम कराया जाना है। इसके लिए विद्यालय के बच्चों को समिति द्वारा परिधान प्रदान किया गया है तथा उन्हें इसी निर्धारित परिधान में 21 जून को माननीय मंत्री जी के साथ योग का कार्यक्रम करना है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शंभू दत्त एवं अन्य सभी शिक्षक तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
