

- प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया तथा सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प अर्पण करके नमन किया।
लखनऊ, 31 अक्तूबर , भारत की एकता और अखंडता के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का अविस्मरणीय योगदान रहा है जिसके लिए उनकी जयंती को एकता में अखंडता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) में सर्वप्रथम सरदार पटेल जी के चित्र पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया तथा सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्प अर्पण करके नमन किया। शिक्षक शिवाजी द्वारा सरदार पटेल के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं का उल्लेख किया गया तथा आजादी के पूर्व आंदोलन में उनकी भूमिका के बारे में बताया एवं आजादी के बाद भारत के राज्यों को भारत में मिलाने के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया गया। सभी शिक्षकों कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने एकता एवं अखंडता की शपथ ग्रहण किया तथा रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 12ए की नंदिनी ने प्रथम स्थान, कक्षा 8ए की नंदिनी वर्मा, कक्षा 8ए की है चांदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 बी की छात्रा निधि ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रमों में सहयोग करने वाले सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं का प्रधानाचार्य ने आभार प्रकट किया।

सरदार पटेल की जयंती सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिताओं रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा एवं शिक्षकों ने वस्त्र और स्टेशनरी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीकांत वर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा, शिक्षक शंभू दत्त, सर्वेश कुमार, शिवाजी , विजयेन्द्र गौतम, गुमानी खेड़ा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा सहित सभी शिक्षक तथा समस्त छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
सरदार पटेल जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत नगराम क्षेत्र स्थित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली, लखनऊ में चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिता में क्रमश: 25 और 10 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः सुहानी कक्षा 12 सी, भूमिका कक्षा 12 सी, एवं चांदनी कक्षा 8 ए ने प्राप्त किया। इसी प्रकार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः नंदिनी कक्षा 8 ए अंशिका कक्षा 9 बी तथा अंशिका कक्षा 10 ए रही। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने विजेताओं को बधाइयां दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक अमित कुमार, उमेश कुमार प्रियंका वर्मा आदि मौजूद रहे।
