

लखनऊ , 16 जुलाई , campussamachar.com, । लखनऊ के नगराम क्षेत्र में बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow, ) की छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं संक्रामक बीमारियों से संबंधित जानकारी तथा सामग्री नव सृजन फाउंडेशन लखनऊ द्वारा प्रदान की गई।
बालिकाओं में स्वच्छता की कमी से अनेक बीमारियां जन्म लेती हैं। समय-समय पर प्रार्थना सभा के दौरान शिक्षकों के द्वारा संक्रामक रोगों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। बालिकाओं में जानकारी के अभाव के कारण वह कई बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं जो आगे चलकर उनकी सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक सिद्ध होती हैं तथा कई गम्भीर बीमारियों को जन्म देती हैं। खासतौर से माहवारी के समय साफ-सफाई का विशेष महत्व है। इसके दौरान सेनेटरी नैपकिन का उपयोग आवश्यक रहता है। बालिकाओं में नव सृजन फाउंडेशन द्वारा सेनेटरी नैपकिन का वितरण सभी कक्षा की बालिकाओं में किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा,नवसृजन फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष श्रृद्धा शाक्य, वालंटियर सिमरन कौर,श्वेतांक सिंह, सुनील मौर्य,अमन सिंह तथा शिक्षिकायें बंदना रावत,गरिमा देवी, प्रियंका वर्मा, अंजली,शिवांकी,अंजू तथा सभी छात्रायें उपस्थित रहीं।
