

- इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ओपी चौधरी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना पर प्रकाश डाला .
लखनऊ , 12 दिसंबर. campussamachar.com, लखनऊ के नगराम क्षेत्र स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज बहरौली लखनऊ ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बचत खाता खोलने हेतु यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा बहरौली द्वारा कैंप लगाया गया।
सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में बचत खाता की आवश्यकता दिन प्रतिदिन पड़ती रहती है। स्कूली बच्चों की स्कॉलरशिप अब सीधे उनके बैंक खातों में आती है जिसके लिए आजकल बैंक खाता अनिवार्य जैसा हो गया है। बचत खाता खुलवाने में विद्यार्थियों को बैंक शाखा तक जाना पड़ता था जिससे अनेक प्रकार की कठिनाईयां उनके सम्मुख थीं। बचत खाते की उपयोगिता तथा खाता खुलवाने में बच्चों को आ रही कठिनाई के दृष्टिगत विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा बहरौली के प्रबंधक ओम प्रकाश चौधरी से विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow ) में कैंप लगाने का अनुरोध किया इसके उपरांत प्रबंधक द्वारा विद्यालय ( Jawahar Lal Nehru Inter College bahrouli Lucknow) में कैंप लगाने की तिथि प्रदान कर दी गई।

दिनांक 12 दिसंबर 2024 को विद्यालय में आयोजित कैंप में लगभग 200 विद्यार्थियों के बचत खाता खोले गये। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ओपी चौधरी ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना बहुत कम प्रीमियम पर बैंकों में संचालित है जिसके लिए क्रमशः ₹20 और 436 रुपए का प्रीमियम सालाना है जिसमें एक्सीडेंटल डेथ होने पर ₹200000 एवं नेचुरल डेथ होने पर ₹200000 का बीमा रहेगा। यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें बहुत कम प्रीमियम पर बड़ा लाभ बीमाधारी की मृत्यु के बाद उसके परिवार को प्राप्त होता है।
